श्रावस्ती में राप्ती नदी में डूबे दो चचेरे भाई, मौत-मचा कोहराम
श्रावस्ती में राप्ती नदी में नहाते समय दो भाई डूबे मिली लाश घर में मचा कोहराम।
श्रावस्ती, जेएनएन। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के जोगिनी गांव में राप्ती नदी में नहाते समय दो चचेरे भाइयों की डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को बरामद कर लिया है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
जोगिनी गांव के शुभम (11) व कमलेश (8) दोनों चचेरे भाई शनिवार को घूमने के लिए घर से साथ निकले थे। घूमते हुए दोनों गांव के पश्चिम 500 मीटर दूरी पर स्थित राप्ती नदी के किनारे पहुंच गए। इस दौरान दोनों राप्ती नदी में नहाने लगे। नहाते समय शुभम का पैर गहरे पानी में फिसल गया और वह डूबने लगा। भाई को डूबते देख कमलेश उसे बचाने का प्रयास करने लगे। पानी का बहाव होने के कारण दोनों नदी में डूबने लगे। दोनों चचेरे भाइयों के शोर पर आसपास मौजूद लोग दौड़ कर नदी पर पहुंचे। बचाने का प्रयास करते तब तक दोनों की डूब कर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने डूबे दोनों बच्चों का शव बरामद कर लिया। कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।