Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

देवरिया में ट्रक ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

देवरिया में कल देर रात घर के बाहर सो रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इसमें एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sun, 04 Oct 2015 11:13 AM (IST)
Hero Image

लखनऊ। देवरिया में कल देर रात घर के बाहर सो रहे चार लोगों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। इसमें एक बालिका की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

देवरिया के मईल थाना क्षेत्र के ग्राम नरसिंहडाढ़ के मुखलाल के परिवार के सदस्य मईल-बरहज मार्ग के किनारे अपने घर के बाहर सो रहे थे। रात को करीब दो बजे मईल की तरफ से बरहज जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और विद्युत पोल को तोड़ते हुए मुखलाल के परिवार के सदस्यों को रौंद दिया, जिससे मुखलाल की दस वर्षीया बेटी सपना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके दामाद गणपति व बेटा विपुल कुमार घायल हो गए। इस घटना में एक गाय व एक भैंस की भी मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।