Move to Jagran APP

बस्ती, आगरा और बरेली के मंडलायुक्तों को हटाया, योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में नए कमिश्नर

शासन ने गुरुवार को 12 आइएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सरकार ने बस्ती, आगरा और बरेली मंडल के मंडलायुक्तों को हटा दिया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 05:58 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 09:27 AM (IST)
बस्ती, आगरा और बरेली के मंडलायुक्तों को हटाया, योगी के गृह क्षेत्र गोरखपुर में नए कमिश्नर

लखनऊ (जेएनएन)। शासन ने गुरुवार को 16 आइएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सरकार ने बस्ती, आगरा और बरेली मंडल के मंडलायुक्तों को हटा दिया है। मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र गोरखपुर के अलावा बरेली, बस्ती और आगरा में नए मंडलायुक्त बनाये गये हैं। संभल और बांदा में नए जिलाधिकारी भेजे गये हैं।

loksabha election banner

गोरखपुर के मंडलायुक्त को आगरा भेजकर उन पर भरोसा जताया गया है। बसपा हुकूमत में महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे कई अफसरों को मौका दिया गया है। हटाये गये आगरा के कमिश्नर राम मोहन राव, बस्ती की मंडलायुक्त अलका टंडन भटनागर और बरेली के कमिश्नर पीवी जगनमोहन राव की नई तैनाती को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। फिलहाल ये प्रतीक्षारत हैं।

इनके अलावा चार वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को नई तैनाती देने के साथ ही तीन के पूर्व में किये गए तबादले निरस्त किये गए हैं। करीब 100 डिप्टी कलेक्टर स्तर के पीसीएस अफसरों के स्थानांतरण भी किये गए हैं। अपर मुख्य सचिव नियुक्ति व कार्मिक मुकुल सिंघल ने बताया कि डिप्टी कलेक्टर स्तर के पीसीएस अफसरों का तबादला सीधे जिलों को भेज दिया गया है।

आइएएस अधिकारी
नाम - वर्तमान - नवीन तैनाती

1. अनिल कुमार सागर - सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग - मंडलायुक्त बस्ती।
2. रणवीर प्रसाद - सचिव, नगर विकास - मंडलायुक्त, बरेली।
3. अनुराग यादव - प्रतीक्षारत - सचिव, नगर विकास।
4. अनिल कुमार तृतीय - मंडलायुक्त गोरखपुर - मंडलायुक्त, आगरा।
5. समीर वर्मा - सचिव, लोक निर्माण विभाग - मंडलायुक्त, गोरखपुर।
6. रंजन कुमार - विदेश प्रशिक्षण पर - प्रशिक्षण से लौटने पर सचिव, लोक निर्माण विभाग।
7. दिव्य प्रकाश गिरी - जिलाधिकारी, बांदा - विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण।
8. हीरालाल - प्रबंध निदेशक, उप्र लघु उद्योग निगम - जिलाधिकारी बांदा।
9. केदारनाथ सिंह - सीडीओ, कानपुर देहात-प्रबंध निदेशक, उप्र लघु उद्योग निगम, कानपुर नगर।
10. आनन्द कुमार सिंह द्वितीय - जिलाधिकारी संभल - विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा।
11. अविनाश कृष्ण सिंह - मुख्य कार्यपालक अधिकारी खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड - जिलाधिकारी संभल।
12. सुजीत कुमार - स्थानांतरणाधीन मिशन निदेशक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन- सदस्य न्यायिक, राजस्व परिषद एवं अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद।
13. बालकृष्ण त्रिपाठी - अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा - विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग

वरिष्ठ पीसीएस अफसर
1.जगदंबा प्रसाद शुक्ल - एसडीएम सुलतानपुर - नगर मजिस्ट्रेट जालौन
2. रामसूरत पांडेय - अपर आयुक्त बरेली मंडल - सीडीओ कुशीनगर
3. पुष्कर श्रीवास्तव - विशेष कार्याधिकारी, औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही - उप सचिव उप्र लोक सेवा आयोग, इलाहाबाद

चार वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले निरस्त
शासन ने चार वरिष्ठ पीसीएस अफसरों के तबादले निरस्त कर दिये हैं। इनके तबादले बीते दिनों हुए थे। एसडीएम बरेली सुल्तान अशरफ सिद्दीकी का नगर मजिस्ट्रेट जालौन और अपर आवास आयुक्त उदयराज सिंंह का सीडीओ कुशीनगर के पद पर किया तबादला निरस्त किया गया है। नगर आयुक्त झांसी प्रताप सिंह भदौरिया का अपर आयुक्त झांसी मंडल और संभागीय खाद्य नियंत्रक कानपुर शेषनाथ का नगर आयुक्त झांसी के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.