दीपावली पर सभी ट्रेनें फुल और निजी बसों का चार गुणा महंगा किराया, राहत देगा स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन
Special Buses of UPSRTC on Diwali: निगम की ओर से लखनऊ से सबसे व्यस्त 13 शहरों को चुना हैं। जहां ...और पढ़ें

यात्री परिवहन निगम की बसों में आसानी से सफर कर सकते
HighLights
छह से 17 नवंबर तक होगा परिवहन निगम की 14 हजार से अधिक बसों का संचालन
लखनऊ क्षेत्र में 900 के करीब रुटीन बसें और 350 से ज्यादा अतिरिक्त बसें लगाई गईं
यूपीएसआरटीसी ने 24 घंटे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2877 जारी किया
जागरण संवाददाता, लखनऊ। दीपावली का पर्व आते ही ट्रेनें फुल और एप आधारित बसों का किराया चार गुणा महंगा हो गया है, ऐसे में दीपावली की छुट्टियों में घर जाने वालों के लिए राहत देने वाली खबर है। बसों में सीटों की मारामारी और महंगे किराए से परेशान यात्री परिवहन निगम की बसों में आसानी से सफर कर सकते हैं।
क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन बताते हैं कि इस बार निगम की ओर से लखनऊ से सबसे व्यस्त 13 शहरों को चुना हैं। जहां घर जाने वालों की भीड़ को देखते हुए 900 के करीब रुटीन बसें और 350 से ज्यादा अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यह बसें लखनऊ के आलमबाग, कैसरबाग और अवध बस स्टेशन से चलेंगी।
जहां हर रूट के यात्रियों को कुछ अंतराल पर बसें उपलब्ध होंगी। लखनऊ से पांच प्रमुख शहरों के बीच निजी बसों और सरकारी रोडवेज बसों के किराए में काफी अंतर है। निजी बस मांग और सीट की उपलब्धता के आधार पर ज्यादा किराया वसूल रहे हैं, जबकि सरकारी बसों में निर्धारित किराया अपेक्षाकृत किफायती सफर का विकल्प मिल रहा है।
एसी बस के साथ साधारण बस का विकल्प भी बजट के अनुसार चुना जा सकता है। दूसरी ओर सफर को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए रोडवेज बसों के फिटनेस पर सुविधाजनक सफर का दावा किया जा रहा है।
रोडवेज की ओर से यात्रियों को दलालों के चक्कर में नहीं पड़ने की सलाह दी जा रही है। टिकट केवल अधिकृत काउंटर या आधिकारिक आनलाइन से बुक कराएं। यात्रा के दौरान यात्रियों से खाने-पीने की चीजें नहीं लेने, अपना सामान खुद संभालने और किसी भी संदिग्ध की सूचना पुलिस या बस अड्डे के कर्मचारियों को देने की बात कहीं गई है।
लखनऊ से इन शहरों के लिए बसें उपलब्ध
गोरखपुर-44, दिल्ली 107, बहराइच 36, गोंडा-बलरामपुर 23, कानपुर 17, आजमगढ़ 37, देहरादून 11, हरिद्वार 10, बनारस 10, प्रयागराज 23, मथुरा 20, रायबरेली 20 व रायबरेली से दिल्ली वाया लखनऊ 30 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट काउंटर और पूछताछ काउंटर छह नवंबर से 17 नवंबर तक खुले रहेंगे। जहां पर यात्रियों को बसों की समय सारणी, रूट और उपलब्ध सीटों की जानकारी मिलेगी। खासकर दूसरे शहरों से और लखनऊ पहुंचने के लिए बसें सफर को आसान बनाएंगी।
लखनऊ से 120 एसी बसें, आनलाइन सीटें खाली
यात्री रोडवेज की एसी बसों में खाली सीटों की बुकिंग आनलाइन वेबसाइट या राही ऐप से एडवांस या तत्काल में सीटों की बुकिंग करा सकते हैं। इससे बस अड्डों पर लंबी कतार में लगने और निजी बस संचालकों के मनमाने किराये से बचने का विकल्प मिलेगा। लखनऊ से संचालित करीब 120 एसी बसों में लगभग 25 हजार में से करीब 10 हजार सीटें अब भी खाली हैं। ऐसे में यात्रियों के पास सीट बुक कराकर सफर करने का मौका छह से 17 नवंबर तक है।
तीन बस अड्डे और पांच पिकिंग प्वाइंट तय
आलमबाग, कैसरबाग, अवध बस अड्डा
कैसरबाग से सीतापुर रोड पर मडियांव
हरदोई रोड पर दुबग्गा में ठहराव होगा
प्रयागराज के लिए शनि मंदिर-तेलीबाग
सुलतानपुर रोड पर अहिमामऊ चौराहा
कानपुर रोड पर अवध चौराहे के पास
हेल्पलाइन नंबर से मिलेगी जानकारी
यात्रियों की सहायता के लिए यूपीएसआरटीसी ने 24 घंटे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2877 जारी किया है। आनलाइन टिकट बुकिंग, बस की उपलब्धता और यात्रा संबंधी जानकारी के लिए निगम के आधिकारिक पोर्टल www.onlineupsrtc.co.in का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्टल पर यात्री प्रस्थान स्थल, गंतव्य और यात्रा की तारीख डालकर उपलब्ध बसों की जानकारी ले सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।