शब-ए-बरात को लेकर ट्रैफिक में फेरबदल, इन रास्तों को छोड़ इधर से निकलें
यातायात व्यवस्था में फेरबदल। दो मई तक कार्यक्रम समाप्त होने तक रहेगी लागू।
लखनऊ[जागरण संवाददाता]। शब-ए-बरात को लेकर कल शाम पाच बजे से यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है। यह व्यवस्था दो मई तक कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।
इधर से न जाएं: मड़ियाव से डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल। हरदोई रोड से कामर्शियल वाहन दुबग्गा पेट्रोल पंप से बालागंज। कार्मिशयल वाहन कैसरबाग बस अड्डा से डालीगंज पुल, शाहमीना, पक्कापुल, मड़ियाव व सीतापुर। कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड, शाहमीना से पक्का पुल। कैसरबाग, हरजतगंज से शाहमीना तिराहा, पक्का पुल। पक्का पुल खदरा से पक्कापुल चौक। नींबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी), पक्कापुल, बंधा रोड। कोनेश्वर चौराहे से नींबू पार्क चौराहा। रकाबगंज पुल से नादान महल रोड (नक्खास)। नाका चौराहा से कामर्शियल वाहन ऐशबाग पुल। दुपहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर चौराहा, ऐशबाग पुल के नीचे ईदगाह। हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह। स्टेशन रोड, कानपुर रोड से कामर्शियल वाहन मवैया तिराहा, एवरेडी, मिल एरिया। आलमबाग चौराहे से कामर्शियल भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) बाबू जगजीवन राम अकादमी, एवरेडी, मिल एरिया इधर से जाएं: निराला नगर आठ नम्बर चौराहा, आइटी । बुद्धेश्वर, आइआइएम सीतापुर रोड। वाहन डालीगंज पुल चौराहा से आइटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया। शाहमीना तिराहा से मेडिकल कॉलेज, कमला नेहरु, कोनेश्वर चौराहा। मेडिकल कालेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहा, आइटी चौराहा। नया पुल बंधा रोड, डालीगंज बाजार। मेडिकल क्रास, चौक व नया पुल। चौक, बालागंज। मेडिकल कालेज, नाका । रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया। मोतीनगर, राजेंद्र नगर, ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामण्डी। बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, ऐशबाग पुल से केवल दुपहिया वाहन। चारबाग, आलमबाग और आलमबाग, बाराबिरवा।