विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के तीन एक्सप्रेस-वे पर दो दिन चला ऑपरेशन सेफ्टी, अनियमितता में 152 वाहनों का चालान और 26 सीज

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:35 PM (IST)

UP Transport Department:  अभियान में दो दिनों में कुल 425 बसों की जांच की गई, जिनमें से अनुमन्य क्षमता से अधिक सीटें मिलने पर 14 बसों का चालान और एक बस बंद की गईं। 

गंगा, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 26 और 27 नवंबर को विशेष जांच अभियान

 गंगा, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 26 और 27 नवंबर को विशेष जांच अभियान 

HighLights

  1. एक्सप्रेस स्लीपर बसों की मनमानी पर सख्ती 26 वाहन बंद

  2. तीन एक्सप्रेस-वे पर दो दिन चला आपरेशन सेफ्टी, 425 वाहनों की जांच

  3. 152 का चालान, 61.65 लाख रुपये जुर्माना और 2.62 लाख रुपये टैक्स वसूला

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर परिवहन विभाग ने दो दिन गंगा, पूर्वांचल और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 26 और 27 नवंबर को विशेष जांच अभियान चलाया। आपरेशन सेफ्टी के तहत 425 वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने पर 152 वाहनों का चालान और 26 को विभिन्न थानों में बंद कराया गया।

परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर चले अभियान में स्लीपर बसों पर विशेष नजर रही। बसों में निर्धारित सीट क्षमता, अतिरिक्त सवारियों, आपातकालीन निकास, अग्निशमन उपकरण, बस बाडी कोड, परमिट और चालकों के नशे में होने की जांच की गई।

अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर के अनुसार, अधिक सीटों पर 14 बसों का चालान व एक बंद, अतिरिक्त सवारियों पर 19, आपातकालीन निकास में खामी पर 12 और अग्निशमन उपकरण खराब मिलने पर 10 बसों का चालान हुआ। चार बसें निरुद्ध की गईं। परमिट उल्लंघन पर 86 बसों और माल वाहनों में यात्री ढोने पर 12 वाहनों का चालान व दो माल वाहन बंद किए गए। अभियान में 61.65 लाख रुपये प्रशमन शुल्क और 2.62 लाख रुपये टैक्स वसूला गया।

उन्होंने बताया कि इस अभियान में दो दिनों में कुल 425 बसों की जांच की गई, जिनमें से अनुमन्य क्षमता से अधिक सीटें मिलने पर 14 बसों का चालान और एक बस बंद की गईं। सीट क्षमता से अधिक सवारियां ढोने पर 19 बसों का चालान किया गया. बसों में आपातकालीन निकास क्रियाशील न होने पर 12, अग्नि सुरक्षा उपकरणों के क्रियाशील न होने पर दस बसों का चालान किया गया और चार बसें बंद की गईं।

इसके साथ ही परमिट शर्तों के उल्लंघन में 86 बसों का चालान किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों एक्सप्रेस-वे पर माल वाहनों में सवारी ढोने के अभियोग में 12 वाहनों का चालान किया गया और दो माल वाहन बंद किए गये। कुल मिलाकर इस दो दिवसीय ऑपरेशन सेफ्टी में की गई कार्रवाई में कुल 152 वाहनों का चालान किया गया और 26 वाहन विभिन्न थानों में बंद किए गए।इस कार्रवाई में 61.65 लाख रुपए जुर्माना और 2.62 लाख टैक्स की वसूली की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।