Move to Jagran APP

नेशनल हाईवे पर सभी टोल प्लाजा सिस्टम अपडेट, आठ फीसद तक टोल बढ़ा

राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने के लिए शनिवार रात 12 बजे के बाद से टोल प्लाजा पर बढ़ा शुल्क अदा करना होगा। यह शुल्क चार से आठ फीसद तक बढ़ाया गया है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 30 Mar 2018 10:50 PM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 10:51 PM (IST)
नेशनल हाईवे पर सभी टोल प्लाजा सिस्टम अपडेट, आठ फीसद तक टोल बढ़ा
नेशनल हाईवे पर सभी टोल प्लाजा सिस्टम अपडेट, आठ फीसद तक टोल बढ़ा

लखनऊ (जेएनएन)। राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलने के लिए शनिवार रात 12 बजे के बाद से टोल प्लाजा पर बढ़ा हुआ शुल्क अदा करना होगा। अलग-अलग टोल प्लाजा पर यह शुल्क चार से आठ फीसद तक बढ़ाया गया है। नया शुल्क लागू करने और वसूली के लिए सिस्टम को अपडेट कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी आफ इंडिया के कानपुर रीजन के अंतर्गत बारा जोड़, बड़ोरी, कटोघन, अलियापुर, खन्ना, उकासा, अनंतराम सात टोल प्लाजा हैं। लखनऊ के रास्ते में नवाबगंज टोल प्लाजा लखनऊ रीजन में हैं।

loksabha election banner

कानपुर नगर से गुजरने वाले वाहनों को शहर के चार अलग राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने टोल प्लाजा प्रभावित करते हैं। इनमें लखनऊ रूट पर नवाबगंज, हमीरपुर रोड पर अलियापुर, इटावा रोड पर नवाबगंज और इलाहाबाद रूट पर बढ़ोरी टोल प्लाजा हैं। सभी पर टोल के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। बढ़ा हुआ शुल्क अलग अलग वाहनों के लिए पुरानी कीमतों की अपेक्षा चार से आठ गुना तक है। एनएचएआइ प्रोजेक्ट डायरेक्टर पुरुषोत्तम चौधरी ने बताया कि सभी टोल प्लाजा पर सिस्टम अपडेट कर दिया गया है। रात 12 बजे बाद से नई दरें लागू हो जाएंगी।

प्रस्तुत हैं कुछ टोल प्लाजा पर दरों के उदाहरण

फतेहपुर का बड़ौरी टोल प्लाजा

वाहन प्रकार -  सिंगल-डबल-मासिक पास

कार, जीप,  - 90  -135  - 3025

हल्के वाहन

हल्के कामर्शियल -145 -220 - 4885

वाहन 

बस और  ट्रक    -305  -460 -10235

कानपुर देहात का बारा टोल प्लाजा

वाहन प्रकार -  सिंगल-डबल-मासिक पास

कार, जीप, - 135  -200  - 4485

हल्के वाहन

हल्के कामर्शियल -210 -315 - 7025

वाहन 

बस और  ट्रक    -430 -645 -14355

उन्नाव का नवाबगंज टोल प्लाजा

वाहन प्रकार -  सिंगल-डबल-मासिक पास

कार, जीप,  -   70   -105  - 2380

हल्के वाहन

हल्के कामर्शियल -115 -175 - 3850

वाहन 

बस और  ट्रक    -240 -365 -8060

घाटमपुर का अलियापुर टोल प्लाजा

वाहन प्रकार -  सिंगल-डबल-मासिक पास

कार, जीप,  -   40  -60  - 1320

हल्के वाहन

हल्के कामर्शियल -65 -95 - 2135

वाहन 

बस और  ट्रक    -135 -200 -4470

नोट- मासिक पास की दर 50 यात्राओं के लिए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.