Move to Jagran APP

Tokyo Olympics 2020: भारतीय पुरुष हाकी टीम के 41 वर्ष बाद पदक जीतने पर CM योगी बोले- पांच अगस्त का महत्व और बढ़ा

Tokyo Olympics 2020- Indian Men Hockey Team खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है। सभी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 10:28 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 11:59 PM (IST)
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, जेएनएन। ओलंपिक खेलों में 41 वर्ष बाद भातीय पुरुष हॉकी टीम के पदक जीतने पर देश में चारों ओर उल्लास का माहौल है। खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है। सभी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है। पदक विजेता टीम में शामिल वाराणसी के निवासी ललित उपाध्याय को राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है।

loksabha election banner

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम का कभी ओलंपिक में लम्बे समय तक दबदबा रहा। इसके बाद तो 1980 के मास्को ओलंपिक के पदक का सूखा गुरुवार को समाप्त हो पाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए आज कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर हाॢदक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हॉकी टीम पर गर्व है टीम ने शानदार विजय हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम की इस सफलता पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। आज पांच अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया। टीम की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया। अपर मुख्य सचिव सूचना डा.नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी के बेटे की इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार ललित को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.