Move to Jagran APP

गर्मी के चलते डीएम ने बदला लखनऊ में स्कूलों का समय

कल इस सीजन का सबसे गर्म दिन था आज उससे भी ज्यादा गर्मी हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कल सुबह से ही सूरज

By Ashish MishraEdited By: Published: Sat, 16 Apr 2016 09:38 AM (IST)Updated: Sat, 16 Apr 2016 01:32 PM (IST)

लखनऊ। भीषण गर्मी को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश दिए हैं। सोमवार से नर्सरी से लेकर कक्षा छह तक के स्कूलों का समय सुबह 7 बजे से 11 बजे तक रहेगा। बाकी कक्षाएं सुबह 7 बजे से 12 बजे तक चलाई जाएंगी। बताते चलें कि कल इस सीजन का सबसे गर्म दिन था आज उससे भी ज्यादा गर्मी हो सकती है। बीते चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान तीन डिग्री चढ़कर 42.8 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। कल सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को बेचैन करने लगी। दोपहर होते-होते सूरज मानो आग उगलने लगा। धूप में कुछ दूर चलना दूभर हो गया। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।

loksabha election banner

मजबूरी में ही लोग घरों से बाहर निकले। बीच- बीच में बादलों की आवाजाही भी हुई, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। इससे पहले नौ अप्रैल को तापमान 41.5 डिग्री दर्ज किया था। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अभी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.