विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बिजली संकट से राहत के लिए संविदा कर्मियों को बहाल किया जाए, संगठनों ने उठाई मांग

Published: Wed, 27 May 2026 11:02 AM (IST)

बिजली कर्मचारी और उपभोक्ता संगठनों ने उत्तर प्रदेश में बिजली संकट से निपटने के लिए हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल करने की मांग की है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विद्युत कर्मचारी और उपभोक्ता संगठनों ने बिजली कटौती से परेशान जनता को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए सेवा से हटाए गए संविदा कर्मियों को तत्काल बहाल करने की मांग उठाई है।

संगठनों ने कहा है कि समय से विद्युत आपूर्ति से संबंधित गड़बड़ियां (फाल्ट) ठीक नहीं किया जाना ही इस बिजली संकट का मुख्य कारण है। पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन से सभी विद्युत सब स्टेशनों पर फाल्ट व अन्य शिकायतों को दूर करने के लिए एक-एक अतिरिक्त गैंग तैनात करने की मांग की है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता के बाद भी विद्युत आपूर्ति में आ रही गड़बड़ियों की वजह से उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही है। ब्रेकडाउन की सूचना मिलने पर समय से विभागीय कार्मिक उसे ठीक करने नहीं पहुंच पा रहे हैं।

मौजूदा संकट की सबसे बड़ी वजह संविदा कर्मियों की कमी है। उन्होंने बताया है कि एक अप्रैल से 25 मई के बीच टोल फ्री नंबर 1912 पर 30,17,149 शिकायतें मिली थीं। जिनमें से सर्वाधिक 18,86,875 शिकायतें विद्युत आपूर्ति से संबंधित थी।

यह भी पढ़ें- बिजली संकट में ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखने वाले भाजपाइयों को सपा मुखिया अखिलेश का अल्टीमेटम, नहीं मिलेगी जगह

चेताया है कि पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने संविदा कर्मियों की शीघ्र भर्ती और तैनाती नहीं की तो बिजली संकट बनी रहेंगी। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अल्प वेतनभोगी संविदा कर्मियों को फिर से बहाल कराने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की।

इसके साथ ही निजीकरण के विरोध में सरकार का ध्यानाकर्षण कर रहे विद्युत कार्मिकों पर की गईं उत्पीड़नात्मक व अनुशासनात्मक कार्यवाहियां वापस लिए जाने की मांग भी की है।

दोनों संगठनों ने आम जनता से अनावश्यक बिजली खर्च से बचने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील का स्वागत किया है। कहा है कि मौजूदा समय में बिजली का संरक्षण और संयमित उपयोग बहुत जरूरी है।

यह भी पढ़ें- बरेली में बिजली संकट पर व‍िभाग का बड़ा एक्शन: फोन न उठाने वाले SDO और XEN पर गिरी गाज