लखनऊ में बाघ की दहशत, वन विभाग की टीम तलाश में जुटी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली की खुशी के बीच बाघ की दहशत है। दुधवा जंगल से
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दीपावली की खुशी के बीच बाघ की दहशत है। दुधवा जंगल से चला बाघ अब सीतापुर और हरदोई होता हुआ बीती रात लखनऊ की सीमा में प्रवेश कर गया। बाघ ने कल रात यहां के गोधन गाव में सालेहनगर निवासी रामलोटन रावत के ज्वार के खेत में एक गाय का शिकार किया। गाय के अस्थि-पंजर और बाघ के पगचिह्न् मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दीपावली की तैयारिया छोड़ लोग घरों में दुबक गए और माल ब्लॉक में लगी दीपावली बाजार में भी सन्नाटा पसर गया। दहशत के कारण लोग अब बजाय झुंड में निकल रहे हैं।
वन रेंज अफसर केके उपाध्याय का कहना है कि गोधन गाव में बाघ द्वारा गाय का शिकार करने की जानकारी गाव वालों से मिली है लेकिन अभी बाघ होने की पुष्टि नहीं है। वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए सेवानिवृत्त रेंजर अफताब अली को लगाया है। अफताब हरदोई में बाघ की तलाश में लगे थे लेकिन उन्हें आज लखनऊ पहुंचने को कहा गया है।
वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज अंतर्गत बीट संख्या 29 में सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वयस्क तेंदुए की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग के कर्मी और अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मृत तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया है। वन कर्मियों ने सूचना उच्चाधिकारियों को दी है।