नवरात्रि पर आठ दिन में बिके साढ़े तीन हजार वाहन
दो व चौपहिया मिलाकर कुल 3581 वाहनों का हुआ इस बार पंजीकरण। पिछली बार बिके थे ढाई हजार वाहन। विभाग को मिला आठ करोड़ 84 लाख पौने नौ करोड़ रुपये टैक्स।
लखनऊ, जेेेेएनएन। इस बार छह से तेरह अप्रैल के बीच यानी नवरात्रि में साढ़े तीन हजार से ज्यादा वाहन बिके हैं। इनमें दोपहिया व चौपहिया वाहनों के अलावा अन्य वाहन भी शामिल हैं। पिछली बार करीब ढाई हजार वाहन नवरात्रि में बिके थे। इन वाहनों का पंजीयन होने के बाद सोमवार को डीलर प्वाइंट से रजिस्टर्ड हुए वाहनों की जानकारी आरटीओ ने दी।
पिछले वर्ष नवरात्रि में ढाई हजार के आसपास वाहन बिके थे। पर इस बार बीते वर्ष के मुकाबले में करीब एक हजार वाहन ज्यादा बिके। इनमें 2,550 दोपहिया वाहन और 995 चौपहिया वाहन रहे। इसके अलावा 16 दोपहिया हल्की गाडिय़ां, 11 अन्य हल्के वाहन और आठ भवन निर्माण से जुड़े वाहन खरीदे गए। यानी मात्र आठ दिनों में 3581 वाहन बिके और उनका पंजीयन हुआ।
77 लाख में बिकी कार
नवरात्रि के मौके पर सबसे महंगी कार 77 लाख रुपये में बिकी। वाहन स्वामी ने टैक्स के रूप में करीब पौने आठ लाख रुपये जमा किया। कार के ब्रांड, ग्राहक और डीलर की जानकारी नहीं दी गई है।