विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

By Election in UP: भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तय हुए तीन-तीन नाम, केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजा जाएगा ब्यौरा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sun, 13 Nov 2022 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 13 Nov 2022 11:02 AM (IST)

BY Election In UP यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर व खतौली व‍िधानसभा सीट पर भाजपा कोर कमेटी की ...और पढ़ें

BY Election In UP: बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में मौजूद सीएम
BY Election In UP: बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में मौजूद सीएम

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। By Election In UP मुलायम सिंह यादव के निधन से रिक्त हुई मैनपुरी लोकसभा (Mainpuri Lok Sabha) व आजम खां एवं विक्रम सिंह सैनी की सदस्यता रद होने से खाली हुई रामपुर (Rampur Vidhan Sabha) व खतौली विधानसभा सीट (Khatauli Vidhan Sabha) के उपचुनाव (UP BY Election) में पार्टी उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई।

आज द‍िल्‍ली भेजा जाएगा तय नामों का ब्‍यौरा

  • बैठक में तीनों ही सीटों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तय होने की चर्चा है। इन नामों के पैनल को रविवार को दिल्ली भेजा जाएगा।
  • पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई बैठक में तीनों ही सीटों के लिए तीन-तीन नाम तय कर सूची केंद्रीय नेतृत्व के पास भेजने का निर्णय हुआ।
  • मैनपुरी सीट के लिए ममतेश शाक्य, रघुराज शाक्य, प्रेमपाल शाक्य व प्रदीप कुमार के नामों पर चर्चा हुई। पार्टी यहां शाक्य प्रत्याशी को उतार सकती है। रा
  • मपुर विधानसभा सीट पर आकाश सक्सेना, अजय गुप्ता व भारत भूषण गुप्ता के नामों पर चर्चा हुई।
  • इसी तरह खतौली सीट के लिए भी रूपेंद्र सैनी, सुधीर सैनी, प्रदीप सैनी और राजकुमारी सैनी के नामों पर चर्चा हुई।
  • राजकुमारी इस सीट से विधायक रहे विक्रम सैनी की पत्नी हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति 13 या 14 नवंबर को होने की उम्मीद है, जिसमें तीनों सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हो सकती है।
  • मैनपुरी व खतौली उपचुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 17 नवंबर है जबकि रामपुर में 18 नवंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। ऐसे में 16 नवंबर को भाजपा उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

कोर कमेटी की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे 

भाजपा कोर कमेटी के बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, केंद्रीय मंत्री और यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फिलहाल गुजरात में हैं, इसलिए वह बैठक शामिल नहीं हो सके। इन तीनों सीटों पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।