यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Medical Education in Hindi: यूपी में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित
Medical Education in Hindi एमपी के बाद जल्द ही यूपी के मेडिकल छात्रों को अब हिन्दी में चिकित्सा पाठ्यक्रमों की ...और पढ़ें

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। Medical Education in Hindi मध्यप्रदेश के बाद उत्तर प्रदेश में भी मेडिकल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई हिंदी में कराई जाएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
मेडिकल कोर्स के लिए हिन्दी में तैयार होंगी किताबें
- कमेटी में पूर्व महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा डा. एनसी प्रजापति मेरठ मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. आरसी गुप्ता और प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एसपी सिंह शामिल हैं।
- एमबीबीएस प्रथम वर्ष से हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई की शुरुआत की जाएगी। आगे अन्य मेडिकल कोर्सेज में भी हिंदी की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी।
- एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए जो हिंदी की किताबें तैयार की जाएंगी उसमें हिंदी के साथ ही अंग्रेजी के प्रचलित मेडिकल शब्द भी होंगे ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई दिक्कत न हो।
- प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा आलोक कुमार के मुताबिक हिंदी में कोर्स तैयार करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जा रहा है। एक ऐसा मॉडल तैयार किया जाएगा जो देश में अपने आप में अलग तरीके का हो।
आम बोलचाल की भाषा में रखे जाएंगे चिकित्सा शिक्षा के शब्द
किताबें भी तैयार कराई जाएंगी जिसमें सिर्फ अनुवाद नहीं होगा बल्कि इन किताबों में चिकित्सा शिक्षा के शब्दों को आम बोलचाल की भाषा में रखा जाएगा और उसके साथ अंग्रेजी के शब्द भी होंगे। छात्र बेहतर तरीके से पढ़ाई कर सकें और कोर्स को समझ सकें इस पर पूरा जोर दिया जा रहा है।