विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन तलाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं से दोहरा अत्याचार, संशोधन जरूरी : मायावती

By Nawal MishraEdited By:
Published: Fri, 05 Jan 2018 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM (IST)

बसपा अध्यक्ष मायावती ने तीन तलाक बिल में बदलाव की पैरोकारी की और कहा कि विधेयक के मौजूदा स्वरूप में मुस्लिम महिलाएं दोहरे अत्याचार का शिकार होंगी।

तीन तलाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं से दोहरा अत्याचार, संशोधन जरूरी : मायावती
तीन तलाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं से दोहरा अत्याचार, संशोधन जरूरी : मायावती

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने तीन तलाक विधेयक के वर्तमान स्वरूप को अनुचित मानते हुए बदलाव की पैरोकारी की है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर प्रस्तुत विधेयक को मौजूदा स्वरूप में ही पारित कर दिया तो मुस्लिम महिलाएं दोहरे अत्याचार का शिकार होंगी। विधेयक में सजा का प्रावधान तलाकशुदा महिलाओं के लिए नई समस्याएं पैदा करेगा। तीन तलाक जैसे मुद्दे पर मोदी सरकार जल्दबाजी न करके व्यापक विचार विमर्श करें। राज्यसभा में विधेयक को प्रवर समिति को सौंपने की पैरोकारी करते हुए उन्हेंने कहा कि सरकार की जल्दबाजी से उनकी नीयत में खोट नजर आता है।

यह भी पढ़ें: हज हाउस पर केसरिया पुताई से भड़के देवबंदी उलमा, समाज के भगवाकरण का आरोप

केंद्र की नीतियों से हर मामले में हिंदू मुस्लिम विवाद

शुक्रवार को जारी बयान में बसपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा मुस्लिम महिलाओं को भला नहीं चाहती है वरन हिंदू-मुसलमान में तनाव बढ़ा कर राजनीतिक स्वार्थ को पूरा करना चाहती है। मायावती ने तीन तलाक पर रोक के लिए कानून बनाने पर सहमति जतायी परंतु मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत किए विधेयक को गलत करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के अडिय़ल रवैये के कारण जनता को नोटबंदी और जीएसटी जैसे जंजाल को झेलना पड़ा। बसपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुस्लिम विरोधी नीतियों के कारण हर मामले को हिंदू मुसलमान का विवाद बना देती है ताकि चुनावी स्वार्थ की रोटी सेकी जाती रहे। सरकार की हठधर्मिता के कारण तीन तलाक के मुद्दे पर सदन में कीमती समय बर्बाद हो रहा है।

यह भी पढ़ें: आइएएस सूफिया फारूकी के शंकराचार्य पादुका पूजन से नाराज देवबंदी उलमा

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।