विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन दो लोगों ने जुबैर खान बनकर दी थी राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, UP STF ने किया गिरफ्तार

Published: Wed, 03 Jan 2024 11:40 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jan 2024 01:29 AM (IST)

राम मंदिर उड़ाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ...और पढ़ें

इन दो लोगों ने दी थी राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी।
इन दो लोगों ने दी थी राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राम मंदिर उड़ाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने विभूतिखंड से गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों की पहचान ताहर सिंह निवासी गोंडा के ग्राम विशम्भरपुर और ओम प्रकाश मिश्रा निवासी गोंडा के ग्राम बमडेरा के तौर पर हुई है। आरोपी ने खुद को जुबैर खान बताकर धमकी दी थी। आरोपियों से कई मोबाइल फोन समेत अन्य सामग्री बरामद हुई हैं।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर की शाम सात बजकर 37 मिनट पर आलमबाग निवासी भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजी गई मेल में श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

इसके अलावा, डायल 112 पर भी किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर श्रीराम मंदिर व मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। इस बारे में डीसीपी पूर्वी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर और सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल के जरिए मिले संदेश में इस शख्स का नाम, हो रही जांच

यह भी पढ़ें: मीरा देवी को मिला पीएम मोदी का लेटर… गिफ्ट भी भेजा, अयोध्या में पिलाई थी चाय, प्रधानमंत्री ने पत्र में कही ये बात