विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इन 50 IAS अफसरों को मिली यह अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 08 Mar 2024 09:24 PM (IST)

जिन आइएएस अधिकारियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लेना है उनमें निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी ...और पढ़ें

लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इन 50 IAS अफसरों को मिली यह अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के इन 50 IAS अफसरों को मिली यह अहम जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : उत्तर प्रदेश काडर के 50 आइएएस अधिकारी लोकसभा चुनाव में प्रेक्षक के रूप में तैनात किए जाएंगे। इन अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के संदर्भ में आवश्यक जानकारी देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग 11 मार्च को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक आयोजित करेगा।

आयोग ने उप्र काडर के 25 आइएएस अधिकारियों से जहां इस बैठक में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने की अपेक्षा की है, वहीं 25 अन्य अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया है। आयोग के निर्देश के क्रम में नियुक्ति विभाग ने संबंधित अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के लिए निर्देशित कर दिया है।

जिन आइएएस अधिकारियों को बैठक में व्यक्तिगत रूप से भाग लेना है, उनमें निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी नीना शर्मा, सचिव बेसिक शिक्षा अपर्णा यू., सचिव खेलकूद एवं युवा कल्याण सुहास एल.वाई., सचिव महिला कल्याण बी.चंद्रकला, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा संजय कुमार खत्री, निदेशक महिला कल्याण संदीप कौर, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन डा. हीरालाल, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमरनाथ उपाध्याय, विशेष सचिव नियोजन पुलकित खरे, विशेष सचिव नगर विकास अमित कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे प्राधिकरण श्रुति, विशेष सचिव ऊर्जा प्रशांत शर्मा, विशेष सचिव हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग शेषमणि पांडेय शामिल हैं। 

वहीं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा हरि प्रताप शाही, विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन डा. अरविंद कुमार चौरसिया,विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन मनोज कुमार द्वितीय, विशेष सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन डा. चंद्रभूषण, सीईओ उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण दिव्या मित्तल, अपर आयुक्त उद्योग राजकमल यादव, मिशन निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन दीपा रंजन, मिशन निदेशक कौशल विकास मिशन रमेश रंजन, विशेष सचिव आइटी एवं इलेक्ट्रानिक्स नेहा जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा मेघा रूपम, प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ईशा दुहन, विशेष सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग रवि रंजन शामिल हैं।

इनके अलावा, जिन अधिकारियों को बैठक में वर्चुअल माध्यम से भाग लेना है, उनमें प्रमुख सचिव वाह्य सहायतित परियोजना पंधारी यादव, आयुक्त राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र संयुक्ता समद्दार, दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, सचिव समाज कल्याण समीर वर्मा, आयुक्त ग्राम्य विकास गौरी शंकर प्रियदर्शी, सचिव कार्यक्रम कार्यान्वयन गुर्राला श्रीनिवासुलु, महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा, सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय अभय, सचिव चिकित्सा शिक्षा पवन कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा अखिलेश कुमार मिश्रा, सचिव एमएसएमई प्रांजल यादव, सचिव माध्यमिक शिक्षा डा. वेदपति मिश्रा, प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन डा.रूपेश कुमार, विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण भूपेंद्र एस. चौधरी, विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा ब्रजेश नरायन सिंह, सचिव रेरा प्रमोद कुमार उपाध्याय, विशेष सचिव श्रम कुणाल सिल्कू और विशेष सचिव कृषि ऋषिरेंद्र कुमार शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।