छत काटकर शोरूम से की लाखों की चोरी, सीसी कैमरे में कैद
चोरों ने कानपुर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम को बनाया निशाना। चोर रात 02:30 बजे शोरूम में दाखिल हुए थे। उनके चेहरे भी सीसी कैमरे में साफ दिखाई दे रहे हैं।
लखनऊ, (जेएनएन)। कानपुर रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में सोमवार रात बंद होने के डेढ़ घंटे बाद छत काटकर घुसे चोर नकदी समेत लाखों का माल उड़ा ले गए। वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर सीसी कैमरे में कैद हो गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सरोजनीनगर स्थित विष्णु लोक कॉलोनी निवासी जय प्रकाश यादव का ङ्क्षहद नगर मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह शोरूम का शटर खोला तो सारा सामान अस्त-व्यस्त था। छत कटी हुई थी। चोर करीब एक लाख नकद और दो लाख का माल उड़ा ले गए।
घटना की जानकारी उन्होंने कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जयप्रकाश के मुताबिक धनतेरस के कारण रात करीब एक बजे दुकान बंद कर घर चले गए। कैश भी गुल्लक में रखा था। पुलिस ने शोरूम में लगा सीसी कैमरा खंगाला तो पता चला कि चोर रात 02:30 बजे शोरूम में दाखिल हुए थे। उनके चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।