विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सेवादार निकला चोर, घंटा चुराकर ले जाते समय रंगे हाथों पकड़ाया

Published: Fri, 10 Jul 2026 08:03 AM (IST)

लखनऊ के बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में लंबे समय से हो रही घंटे चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। मंदिर ...और पढ़ें

बुद्धेश्वर मंदिर से घंटा चोरी कर ले जाते पकड़ा गया सेवादार।

बुद्धेश्वर मंदिर से घंटा चोरी कर ले जाते पकड़ा गया सेवादार।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर के सेवादार को घंटा चुराते लोगों ने पकड़ लिया। पिछले काफी समय से मंदिर में घंटे चोरी होने की घटना हो रही थी।

बीते बुधवार शाम को सेवादार झोले में घंटा रखकर ले जा रहा था। यह देख अन्य सेवादारों ने उसे रोक लिया और उसका झोला चेक किया तो उसमें मंदिर के कई घंटे बरामद हुए।

सेवादारों ने घंटा ले जा रहे आरोपित सेवादार को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना को लेकर लेखपाल आनंद श्रीवास्तव ने सेवादार के खिलाफ पारा थाना में मामला दर्ज कराया है।

आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में पिछले काफी समय से मंदिर में घंटा चोरी होने की घटनाएं हो रही थीं।

बुधवार को मंदिर के सेवादार बजरंग बिहार निवासी गोलू उर्फ गौरव को झोले में कुछ ले जाते देख अन्य सेवादारों ने उसे रोक लिया और उसका झोला चेक किया तो उसमें मंदिर के खोले हुए घंटे बरामद हुए। आरोपित के पास दस बड़े घंटे, एक छोटा घंटा, तीन लोहे की जंजीर, एक कुंडा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में जुटेंगे RSS और भाजपा समेत 32 संगठनों के प्रमुख नेता, राम मंदिर मुद्दे पर होगा मंथन