विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहजहांपुर में बच्चे की दवा लेने गई मां से डाक्टर ने किया दुष्कर्म

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 06 Aug 2017 07:15 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 06 Aug 2017 10:59 PM (GMT+05:30)

शाहजहांपुर में बच्चे के लिए दवा लेने गई मां के साथ एक डाक्टर ने दुष्कर्म किया जबकि अंबेडकरनगर में तीन युवकों ने युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

शाहजहांपुर में बच्चे की दवा लेने गई मां से डाक्टर ने किया दुष्कर्म
शाहजहांपुर में बच्चे की दवा लेने गई मां से डाक्टर ने किया दुष्कर्म

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा की वारदातें कम होती नहीं दिखती। पीलीभीत में गांव के  लोगों ने ही एक युवती को अपने घर में खीचकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर युवती को पीटा और शिकायत करने पर उसके मांता पिता की पिटाई कर दी। शाहजहांपुर में बच्चे के लिए दवा लेने गई मां के साथ एक डाक्टर ने दुष्कर्म किया जबकि अंबेडकरनगर में तीन युवकों ने युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें: जीजा ने किया साली से दुष्कर्म, पत्नी को दूसरों के हवाले किया

अंबेडकरनगर में सामूहिक दुष्कर्म

अंबेडकरनगर के अकबरपुर क्षेत्र में बहन के घर से वापस लौट रही युवती को बंधक बनाकर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। युवकों के चंबुल से छुटी युवती ने आपबीति पुलिस को सुनाते हुए मामले की एक नामजद समेत तीन युवकों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। अलीगंज क्षेत्र के अलीगंज मुहल्ला निवासिनी 22 वर्षीय युवती कोतवाली अकबरपुर के मीरानपुर मुहल्ला निवासिनी बहन के घर आई थी। लेकिन बहन के घर ताला बंद देख वह वापस जाने के लिए शाम करीब साढे सात बजे पुराने तहसील तिराहे पर वाहन का इंतजार करने लगी। इस दौरान सुरेंद्र नाम का एक युवक वहां आया और उसे घर तक पहुंचाने का झांसा देकर बाइक पर बैठा लिया। जानकारी के मुताबिक युवती उसे पूर्व में जानती पहचानती थी। इस लिए एस पर विश्वास कर बैठ गई और युवक उसे लेकर पहितीपुर मार्ग स्थित एक मकान में ले गया। जहां पहले से दो युवक मौजूद थे। जहां तीनों युवकों ने उसका मुंह बांधकर जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। सुबह होश आने पर युवकों ने उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। युवकों के चंगुल से छुटने के बाद थाने पहुंच युवती ने आपबीति पुलिस कर्मियों को सुनाई। जिसके उपरांत पुलिस ने पीडि़ता को महिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल वकील ङ्क्षसह यादव ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है। 

डाक्टर ने किया दुष्कर्म

शाहजहांपुर के जलालाबाद इलाके में डाक्टर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी करता है। शनिवार रात वह घर पर नहीं था। करीब नौ बजे उसके बेटे की तबीयत अचानक खराब हो गई। महिला ने बताया कि वह गांव के ही डाक्टर रामकुमार को बुलाने गई। डाक्टर घर आया और बच्चे को दवा दी। आरोप है कि बेटे को दवा देने के बाद डाक्टर उसे एक कमरे में पकड़कर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि रिपोर्ट दर्ज करायी तो जान से मार देगा। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। रविवार सुबह उसका पति घर पर आया तो उसने पूरी घटना बताई। दोनों थाने गए जहां आरोपी डाक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। महिला को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी झोलाछाप है। 

युवती से घर में खीचकर छेड़छाड़

पीलीभीत के एक खेत से बापस घर आरही युवती को गांव के ही आरोपियो ने अपने घर में खीचकर छेड़छाड़ की। बिरोध करने पर युवती की पिटाई लगा दी। शिकायत करने पर आरोपियो ने युवती की मां व पिता को भी मारा पीटा। पीडि़त के पिता ने पुलिस से शिकायत की है। माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपने गांव के ही कुछ लोगों के साथ हल्द्वानी में मेहनत मजदूरी करने गया। आरोप है कि मजदूरी के रुपए मांगने पर आरोपियों ने ग्रामीण की पिटाई लगाई। ग्रामीण की पुत्री खेत से वापस आ रही थी। तब आरोपियों ने ग्रामीण की पुत्री को घर में खींचकर छेडख़ानी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर उसकी पिटाई लगा दी। छेडख़ानी की शिकायत करने से युवती की मां जब आरोपियो के घर पहुंची। तो आरोपियों ने युवती की मां को भी पीटा। युवती के पिता ने थाने में दो आरोपियो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायलो का मेडिकल परीक्षण कराने पूरनपुर सीएचसी भेजा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।