पेरिस पर हमले से यूपी में बढ़ा आइएस का खौफ
फ्रांस की राजधानी पेरिस पर आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में भले हाई अलर्ट कर दिया गया है लेकिन इस संगठन का खौफ बढ़ा है। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस हमले के बाद उप्र की नेपाल सीमा से लेकर कई संवेदनशील इलाकों में छानबीन भी
लखनऊ। फ्रांस की राजधानी पेरिस पर आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश में भले हाई अलर्ट कर दिया गया है लेकिन इस संगठन का खौफ बढ़ा है। सुरक्षा एजेंसियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इस हमले के बाद उप्र की नेपाल सीमा से लेकर कई संवेदनशील इलाकों में छानबीन भी तेज कर दी गयी है।
आइएस संगठन की ओर से लड़ते हुए कुछ माह पहले सीरिया में बड़ा साजिद के मारे जाने की पुष्टि के बाद तो साफ है कि यहां से आइएस के तार जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के बड़ा साजिद की भूमिका बाटला हाऊस मुठभेड़ कांड में रही और उससे जुड़े कई फरार युवा आइएस से जुड़ गये। पेरिस में हमले के बाद फ्रांस के तेवर सख्त हो गए हैं और दुनिया भर में आइएस के खिलाफ एक मुहिम शुरू होने के संकेत मिले हैं। सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि सख्ती से बचने के लिए आइएस से जुड़े सदस्य अपने मुल्क का रुख कर सकते हैं। उनके साथ पाकिस्तान और बंगलादेश के सहयोगी भी हो सकते हैं। सबसे ज्यादा सुरक्षित ठिकाना नेपाल है और उधर से उत्तर प्रदेश में रुख करना भी आसान है। पेरिस की घटना के बाद से ही नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी व पीलीभीत जिलों की 550 किलोमीटर सीमा पर एसएसबी और स्थानीय पुलिस की साझा टीम छानबीन कर रही है। एक-एक व्यक्ति की निगरानी की जा रही है।