विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरकारी स्कूल में शिक्षक ने बच्चों के साथ पढ़ी नमाज, प्रिंसिपल निलंबित; सहायक अध्यापिका और शिक्षामित्र पर भी एक्शन

By Vivek RaoEdited By: Shivam Yadav
Published: Sat, 21 Oct 2023 08:54 PM (IST)

Teacher offered namaz with students in government school - बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालय नैपियर रोड में कुछ ...और पढ़ें

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के नमाज पढ़ने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित।
प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के नमाज पढ़ने पर प्रधानाध्यापिका निलंबित।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित प्राथमिक विद्यालय नैपियर रोड में कुछ छात्र और एक शिक्षक स्कूल के समय में नमाज पढ़ रहे थे। इसका वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। इसकी पुष्टि होने पर शनिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका, एक सहायक अध्यापिका और शिक्षामित्र पर कार्रवाई की है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल में 106 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें मुस्लिम बच्चों की संख्या अधिक है। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में प्राइमरी के बच्चों के नमाज पढ़ने की पुष्टि हुई है। स्कूल में नमाज पढ़ने को लेकर अन्य लोगों ने आपत्ति दर्ज की। 

विभागीय कार्रवाई की संस्तुति 

इस पर खंड शिक्षा अधिकारी जोन- चार ने प्रधानाध्यापिका मीरा यादव, सहायक अध्यापिका तहजीब फातिमा, शिक्षा मित्र ममता मिश्रा को दोषी पाते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की थी। 

घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने शनिवार को प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। शिक्षिका तहजीब फातिमा और शिक्षा मित्र ममता मिश्रा को कठोर चेतावनी दी गई है। पूरे मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है। 15 दिन में उन्हें जांच रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Update: सीएम योगी ने दशहरे पर दिया बड़ा तोहफा, यूपी पुलिस में होगी 65 हजार पदों पर नई भर्ती

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के 25 हजार मदरसों पर एटीएस की टेढ़ी नजर, देश विराेधी गतिविधियों को बढ़ावा देने का संदेह; होगी कार्रवाई!