Move to Jagran APP

COVID-19 Effect: आगरा में इस बार नहीं होगा ताज महोत्सव, 30 वर्ष में पहली बार आयोजन पर ब्रेक

COVID-19 Effect प्रदेश सरकार ने किसी भी बड़े महोत्सव के आयोजन को लेकर बेहद सतर्कता बरती है। आगरा का ताज महोत्सव भी कोरोना वायरस के कहर तथा नये स्ट्रेन के कारण स्थगति कर दिया गया है। आगरा में पहले 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन होना था।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jan 2021 07:45 AM (IST)
COVID-19 Effect: आगरा में इस बार नहीं होगा ताज महोत्सव, 30 वर्ष में पहली बार आयोजन पर ब्रेक
अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बंदिश के कारण भी यहां का पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हो गया है।

आगरा, जेएनएन। ताजनगरी आगरा में बीते 30 वर्ष से लगातार आयोजित हो रहे ताज महोत्सव पर ब्रेक लग गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण इस बार 18 से 27 फरवरी तक आगरा में ताज महोत्सव नहीं होगा।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण बीते वर्ष आगरा से ही शुरू हुआ था। इसी कारण प्रदेश सरकार ने इस बार किसी भी बड़े महोत्सव के आयोजन को लेकर बेहद सतर्कता बरती है। आगरा का ताज महोत्सव भी कोरोना वायरस के कहर तथा इसके नये स्ट्रेन के कारण स्थगति कर दिया गया है। आगरा में पहले 18 से 27 फरवरी तक ताज महोत्सव का आयोजन होना था।

दस दिनी महोत्सव महोत्सव का आयोजन इस बार नहीं होगा। कोरोना के चलते प्रशासन ने ताज महोत्सव का आयोजन रद्द कर दिया है। 30 वर्ष में यह पहली बार होगा की ताज महोत्सव का आयोजन नहीं होगा। इसका स्थगित होना पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए भी बड़ा झटका है। दस दिनी महोत्सव में हमेशा पर्यटकों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी आगरा में एकत्र होते थे। दुनियाभर से पर्यटक हर वर्ष आगरा में ताजमहल का दीदार करने आते हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लम्बे लॉकडाउन के बाद कोविड प्रोटोकॉल के कारण करीब दस महीने से यहां पर पर्यटकों का आना बंद है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बंदिश के कारण भी यहां का पर्यटन उद्योग काफी प्रभावित हो गया है।

ताज महोत्सव के दौरान यहां का माहौल खास हो जाता था। दस दिनी इस ताज महोत्सव में तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रम, गीत-संगीत, नृत्य, बॉलीवुड नाइट, कला-संस्कृति और लजीज व्यंजनों का लोग लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते थे। ताजमहल के नजदीक शिल्पग्राम में आयोजित होने वाले इस महोत्सव को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग आयोजित करता है। ताज महोत्सव की शुरुआत साल 1992 से हुई थी, तब से लेकर आज तक हर साल फरवरी महीने में इसका आयोजन किया जाता रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.