Move to Jagran APP

सीएए को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह Lakhimpur News

लखीमपुर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की जागरूकता गोष्ठी में शामिल हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sat, 01 Feb 2020 06:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Feb 2020 06:59 PM (IST)
सीएए को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह Lakhimpur News
सीएए को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है विपक्ष : BJP प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह Lakhimpur News

लखीमपुर, जेएनएन। शनिवार अपरान्ह मैगलगंज कस्बे पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बना बल्कि दशकों से पीडि़त और प्रताडि़त लोगों को उनके जीवन के अधिकार का अवसर देने के लिए बना है।  नागरिकता संशोधन कानून जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह तीनों पार्टी देश के जाति विशेष के लोगों को भड़का रही हैं। सीएए को गलत ढंग से परिभाषित कर रही है जबकि सीएए कानून नागरिकता लेने का नहीं नागरिकता देने का कानून है। जिसे कई बार प्रधानमंत्री  एवं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा स्पष्ट किया जा चुका है। इससे पहले जिले की सीमा पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उधर सिकंदराबाद में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ङ्क्षसह का सिकंदराबाद में विधायक अरङ्क्षवद गिरि ने जोरदार स्वागत किया।

loksabha election banner

सीएए के समर्थन में मिस काल करने का आवाह्न

उन्होंने मंच से ही सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने अपने मोबाइल से सीएए के समर्थन में मिस कॉल करने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्र हित में यह कड़े फैसले लिए हैं। उउउन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व पर एक भी दाग नहीं है भाजपा का हर कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ राष्ट्र हित में काम कर रहा है।  

मंच पर बुलाकर किया सम्मान 

उन्होंने मैगलगंज मंडल अध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी सहित सभी बूथ अध्यक्षों को मंच पर बुला कर बधाई देते हुए उनका माल्यार्पण किया। उसके बाद श्री सिंह सदरपुर गांव के लिए रवाना हुए जहां पर भगवान शिव के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति स्थापना के चलते हो रही यज्ञ का समापन एवं पूर्ण आहुति वह विशाल भंडारे में शामिल हुए कार्यक्रम के आयोजक अवध क्षेत्र संयोजक श्याम किशोर अवस्थी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, लखीमपुर नगर विधायक योगेश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, महोली विधायक शशांक त्रिवेदी, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा इरा श्रीवास्तव, शरद बाजपेई, रेखा पटेल वर्मा, मैगलगंज गन्ना समिति के अध्यक्ष बृजेश सिंह, भाजपा  नेता मनोज वर्मा, अंकुर यादव, नरेंद्र मिश्र, उमाशंकर गुप्ता, आशु गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, गुड्डन मिश्रा, आदित्य ङ्क्षसह़़, प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र समेत क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.