विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: स्‍वामी प्रसाद बोले- केवल ज्ञानवापी क्यों? सभी हिंदू मंदिरों की जांच हो, बद्रीनाथ मंदिर को लेकर भी दावा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Thu, 27 Jul 2023 11:45 AM (IST)

Swami Prasad Maurya स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने ज्ञानवापी प्रकरण के साथ बद्रीनाथ मंदिर को लेकर नया दावा क‍िया है। स्‍वामी ...और पढ़ें

Swami Prasad Maurya: स्‍वामी प्रसाद मौर्य का मंद‍िरों को लेकर नया दावा
Swami Prasad Maurya: स्‍वामी प्रसाद मौर्य का मंद‍िरों को लेकर नया दावा

लखनऊ, जेएनएन। रामचर‍ित मानस व‍िवाद के बाद साधु संतों पर आपत्‍त‍िजनक बयान देने वाले सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब बद्रीनाथ धाम को लेकर दिया विवादित बयान द‍िया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बद्रीनाथ 8वीं सदी तक बौद्ध धर्मस्थल था और बौद्ध धार्मिक स्थल खत्म करके बद्रीनाथ मंदिर बनाया गया है।

इतना ही नहीं ज्ञानवापी प्रकरण में स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने कहा क‍ि केवल ज्ञानवापी ही क्‍यों देश के सभी ह‍िन्‍दू मंद‍िरों की जांच होनी चाह‍िए। स्‍वामी प्रसाद मौर्य ने दावा क‍िया क‍ि देश के ज्‍यादातर मंद‍िर बौद्ध धर्मस्थलों को तोड़ कर बनाए गए हैं। स्‍वामी प्रसाद मौर्य यहीं पर नहीं रुके उन्‍होंने यहां तक कह डाला क‍ि शंकराचार्य ने बद्रीनाथ धाम बनवाया। यह पहले बौद्ध धार्मिक स्थल था। ज‍िसे तोड़कर बद्रीनाथ धाम बनाया गया।

ज्ञानवापी परिसर के सांइटिफिक सर्वे मसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला चल रहा है। बहस के दौरान मंदिर पक्ष के अधिवक्ता विष्णु जैन ने बुधवार को कहा कि वाराणसी में जिला जज के समक्ष अर्जी में कहा गया है कि गुंबद के नीचे स्ट्रक्चर है। सत्यता पता करने के लिए एएसआई सर्वे कराया जाए। वहां मंदिर है इसका साक्ष्य साइंटिफिक सर्वे से ही मिलेगा।

भारत सरकार की तरफ से इलाहाबाद हाईकोर्ट में बुधवार को यह आश्वासन दिया गया कि साइंटिफिक सर्वे से वाराणसी स्थित परिसर को कोई क्षति नहीं पहुंचेगी। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर ने जब एएसजीआइ शशि प्रकाश सिंह से यह पूछा कि क्या ड्रिल नहीं करेंगे, क्या करेंगे बताएं। इस पर एएसजीआइ ने कहा जांच कर फोटो लेंगे, संपत्ति को क्षति नहीं होगी। कैसे जांच होगी यह टीम बता सकती है, किंतु बिना क्षति सर्वे पूरा होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।