यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
श्रमिकों को योगी सरकार का बड़ा उपहार, परिवार संग श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन यात्रा शुरू; बस अयोध्या रवाना
श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश ने श्रमिकों को धार्मिक पर्यटन यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। भारतीय मजदूर संघ के ...और पढ़ें

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश ने श्रमिकों को धार्मिक पर्यटन यात्रा का बड़ा उपहार दिया है। भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की 101वीं जयंती व छठ पर्व के मौके पर श्रमिकों को परिवार संग श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन यात्रा पर अयोध्या पर भेजा गया है। श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने बस को झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रमिक उसकी पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता को दो-दो हजार सहित कुल 12 हजार रुपये एकमुश्त दिए गए हैं।
बुधवार को यात्रा रवाना करने के बाद आयोजित श्रमिक समागम में श्रम मंत्री मौर्य ने कहा है कि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने व विकास की मुख्यधारा में सभी को जोडऩे की मुहिम चल रही है। इसमें श्रमिक पीछे न रह जाएं, इसलिए उनके कल्याण के लिए श्रम विभाग डेढ़ दर्जन योजनाएं चला रहा है। सभी योजनाएं महापुरुषों के नाम पर हैं। देश में पहली बार श्रवण कुमार धार्मिक पर्यटन यात्रा श्रमिक व उनके परिवार के लिए शुरू की गई है। यात्रा को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सूबे के हर मंडल में अटल आवासीय विद्यालय तैयार हो रहे हैं जहां श्रमिकों के बच्चों को निश्शुल्क पढ़ाई व अन्य इंतजाम किए जा रहे हैं।
श्रम मंत्री ने बसपा व सपा सरकारों पर श्रमिकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2009 से 2017 तक केवल 36 लाख श्रमिकों का पंजीयन व सात लाख को योजनाओं का लाभ मिला था। योगी सरकार ने साढ़े चार साल में एक करोड़ 20 लाख श्रमिकों का पंजीयन कराते हुए 77 लाख श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार श्रमिकों व प्रवासी मजदूरों के साथ खड़ी रही। मुफ्त राशन व धन लगातार वितरित हो रहा है। सामूहिक विवाह के आयोजन फिर शुरू होने जा रहे हैं। श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भराला ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
तीन बेटियों को प्रोत्साहन के लिए 50-50 हजार बांटेः चेतन चौहान श्रमिक कल्याण योजना के तहत तीन बेटियों प्रतापगढ़ की विनीता ङ्क्षसह, यहीं की अलका सरोज व बिजनौर की श्रद्धा चौधरी को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। ये खेलों में प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर श्रम क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रमिकों को बड़ी संख्या में सम्मानित भी किया गया है।
