UP Board exam 2020: परीक्षार्थियों की समस्याएं दूर करेगी चेतना हेल्प लाइन, डायल करें ये नंबर Lucknow News
समस्या निस्तारण के लिए दो फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी हेल्प डेस्क। मोबाइल नंबर 9415664679 पर फोन कर परीक्षार्थी विषय विशेषज्ञ से ले सकेंगे जानकारी।
लखनऊ, जेएनएन। UP Board exam 2020: यूपी बोर्ड 2020 की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों की रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित और अंग्र्रेजी विषय से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्प डेस्क शुरू की जा रही है। हेल्प डेस्क दो फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। हेल्प डेस्क संयुक्त शिक्षा निदेशक षष्ठ मंडल लखनऊ सुरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर शुरू की जा रही है। परीक्षार्थी उक्त विषयों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए मोबाइल नंबर 9415664679 पर फोन करके विषय विशेषज्ञ से जानकारी ले सकेंगे। यह जानकारी मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने दी।
उक्त विषयों के लिए निर्धारित किए गए विशेषज्ञ एवं समय
रसायन विज्ञान : डॉ. दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी : समय सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे
भौतिक विज्ञान : संध्या राजपूत प्रवक्ता राजकीय गल्र्स इंटर कॉलेज बाराबंकी : दोपहर 12 बजे से एक बजे तक
जीव विज्ञान : डॉ. वंदना प्रवीण प्रवक्ता राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज : दोपहर एक बजे से दो बजे तक
गणित : पवन कुमार तिवारी, कुम्हरावां इंटर कॉलेज बीकेटी : दोपहर दो बजे से तीन बजे तक
अंग्र्रेजी : वंदना तिवारी, प्रवक्ता राजकीय गल्र्स इंटर कॉलेज सरोसा भरोसा : दोपहर तीन बजे से शाम चार बजे तक।