Move to Jagran APP

नमाज पर पहराः सार्वजनिक पार्कों में नमाज से रोकने के आदेश के बाद फिर आया शुक्रवार

नोएडा के पार्क में नमाज से रोक सपा की नजर में सरकार का जनता के प्रति एक समान व्यवहार न होना है जबकि प्रसपा निजी आस्था पर हमला करार दे रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:55 AM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:52 PM (IST)
नमाज पर पहराः सार्वजनिक पार्कों में नमाज से रोकने के आदेश के बाद फिर आया शुक्रवार
नमाज पर पहराः सार्वजनिक पार्कों में नमाज से रोकने के आदेश के बाद फिर आया शुक्रवार

लखनऊ, जेएनएन।  नोएडा में सार्वजनिक पार्क में नमाज पढऩे से रोकने का मुद्दा तूल पकड़ने के बाद आज फिर शुक्रवार है।  उल्लेखनीय है कि नोएडा के कई पार्कों में लोग शुक्रवार को नमाज अदा करते आए हैं । नमाज को लेकर मुस्लिम समाज असमंजस में है। इस मामले को लेकर सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे वाले तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी है । बसपा मामले में कड़ा विरोध दर्ज करा चुकी है। कांग्रेस भी इस फरमान से आक्रोशित है। भाजपा सरकार के मंत्री ओम प्रकाश भी इसे गलत बताते हैं। सपा की नजर में सरकार का जनता के प्रति एक समान व्यवहार नहीं है। प्रसपा इसे निजी आस्था पर हमला करार दे रही है। विपक्षी नेताओं का आरोप है कि धर्म और जाति के नाम पर सियासत करना भाजपा की आदत है। ऐसा करके भाजपा देश का माहौल खराब करने का काम कर रही है। हालांकि अल्पसंख्यक आयोग इस फैसले को जायज करार दे रहा है।

loksabha election banner

पार्क में नमाज पर रोक को जायजः  उस्मानी

अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी ने हरदोई में पत्रकारों के बीच नोएडा के पार्क में नमाज अदा किए जाने पर रोक को जायज बताया और कहा कि सार्वजिनक स्थल पर बिना अनुमति के नमाज नहीं अदा की जानी चाहिए, जो इसका विरोध करते हैं वे सांप्रदायिक माहौल बिगाडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नमाज अदा करने के लिए लोगों मस्जिद को दो मंजिला बनवाना चाहिए। सरकार धार्मिक स्थल नहीं बनवाती है।

निजी आस्था पर हमले : शिवपाल

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने नोएडा में सार्वजनिक पार्कों में नमाज पढऩे से रोकने को असांविधानिक बताते हुए आरोप लगाया कि भाजपा निजी आस्था पर हमले कर रही है। एक बयान में शिवपाल ने कहा कि पूरे प्रकरण में निर्मम पक्ष यह है कि नोएडा प्राधिकरण स्थित सभी कंपनियों को पुलिस ने नोटिस भेजकर पार्क में नमाज पढऩे से रोकने को कहा है। यह मौलिक अधिकारों के हनन के साथ गरीबों की रोटी-रोजी पर हमला है।  भाजपा किसी न किसी रूप में हिंदू-मुस्लिम विवाद गर्माना चाहती है। उन्होंने ऐसे आदेश देने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

भाजपा बिगाड़ रही देश का माहौल : सपा

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुरादाबाद पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि भाजपा देश का माहौल खराब करने का काम कर रही है। धर्म और जाति के नाम पर सियासत करना भाजपा की आदत है। नोएडा के पार्क में नमाज पढऩे पर पाबंदी लगाए जाने के सवाल पर कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री किसी के साथ एक समान व्यवहार नहीं कर रहे हैं। भाजपा के खोखले वादे और झूठ को सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाएगा। 

 पार्क में नमाज पर रोक लगना गलतः बसपा 

बसपा अध्यक्ष मायावती ने नमाज पर रोक लगाने को एकतरफा बताया और कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाने की नीति है तो उसको बिना भेदभाव के सभी धर्मों पर हर जगह लागू किया जाए। अगर नोएडा में उक्त स्थल पर वर्ष 2013 से जुमे की नमाज लगातार हो रही है तो अब चुनाव के समय प्रतिबंध लगाने का कोई मतलब नहीं है। 

खाली जगह में पूजा में बुराई नहींः सुभासपा

भाजपा सरकार में शामिल एक दल सुभासपा के मुखिया एवं मंत्री ओम प्रकाश ने पार्क में नमाज पर रोक लगने को गलत बताया और कहा कि खाली जगह में कोई पूजा पाठ कर  ले रहा है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। कांग्रेस ने तो पार्कों में लगने वाली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाओं पर रोक लगाने की मांग कर डाली।

पार्कों में लगती संघ की शाखाएंः कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के निर्देश पर पार्टी विचारक संपूर्णानंद द्वारा लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में सार्वजनिक पार्कों में अनुमति लिए बिना राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखाएं संचालित हो रही है। शाखाओं में समाजिक विघटन के विचार व्यक्त किए जाते है। ऐसे में नोएडा के पार्कों में नमाज पढऩे से रोकने को कहा गया जबकि कहना चाहिए था कि बिना अनुमति किसी समुदाय को धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियां नहीं करने दी जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.