विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा : शत्रुघ्न

By Nawal MishraEdited By:
Published: Sun, 14 Oct 2018 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 15 Oct 2018 08:59 AM (IST)

किसान पंचायत में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।

मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा : शत्रुघ्न
मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा : शत्रुघ्न

मुजफ्फरनगर (जेएनएन)। किसान पंचायत में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया, आप सांसद संजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला और कहा कि खोखले वादे कर जुमले बोलने वालों को आगामी लोकसभा चुनाव में सबक सिखाना है। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। मंदिर-मस्जिद की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। 

नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर

मुजफ्फरनगर के गांव तावली में रविवार को हुई किसान पंचायत में फिल्म अभिनेता व भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि उनकी मंशा मानव मंदिर निर्माण की है। उन्होंने कहा कि उन्हें सबक सिखाना होगा जो झूठे वादे करते हैं। किसान को अपनी शक्ति को संचय करना होगा। नोटबंदी और जीएसटी से अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया ने कहा कि केंद्र सरकार के विरोध के बावजूद दिल्ली सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए। ऐसा सिस्टम लागू किया है कि सरकारी अधिकारी आम आदमी के घर जाकर समस्याओं का निस्तारण कर योजनाओं का लाभ दे रहे हैं। आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री को किसी की चिंता नहीं है। उन्हें अडानी, अंबानी और विजय माल्या की चिंता है। 

संजय सिंह के बिगड़े बोल 

किसान पंचायत में आप सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए कई आपत्तिजनक बातें कहीं। कहा कि पीएम को इतिहास की जानकारी नहीं है। मुल्क को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर बांट रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि 72 लोगों को एनकाउंटर में मार दिया गया। इनमें अधिकांश बेगुनाह थे।