Move to Jagran APP

बाढ़ पीडि़तों की मदद में लापरवाही बरत रही सरकार, कांग्रेसी मौके पर जाएं: राजबब्बर

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर बचाव व राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया।

By Nawal MishraEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 08:43 PM (IST)Updated: Sun, 05 Aug 2018 07:33 AM (IST)
बाढ़ पीडि़तों की मदद में लापरवाही बरत रही सरकार, कांग्रेसी मौके पर जाएं: राजबब्बर
बाढ़ पीडि़तों की मदद में लापरवाही बरत रही सरकार, कांग्रेसी मौके पर जाएं: राजबब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में आई बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार पर बचाव व राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में उदासीनता बरत रही है। इस कारण जान-माल का अधिक नुकसान हो रहा है। राजबब्बर ने सभी जिला व शहर अध्यक्षों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेसजन बाढ़ पीडि़तों की मदद करें। जहां सरकार मदद करने नहीं जा रही है वहां पार्टी के कार्यकर्ता अपने स्तर से मदद करें। 

loksabha election banner

गोरखपुर में कांग्रेस की सदस्यता  

गोरखपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अमर सिंह पासवान ने अपने साथियों के साथ शनिवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण कराई। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अध्यक्ष राजबब्बर ने नए साथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज जिस तेजी से प्रदेश के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे साफ है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से युवा खुश नहीं हैं। आज युवा वर्ग सबसे अधिक परेशान है। जिन लोगों के बल पर मोदी व योगी सत्ता में बैठे हैं आज उन्होंने इनकी ओर आंखें मूंद ली हैं। 

रोहिंग्याओं को भी मिले संरक्षण 

कांग्रेसप्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि कर्नाटक में गठबंधन हो या महागठबंधन, कांग्रेस को अलग रास्ते पर चलना पसंद नहीं है। असम का मुद्दा राष्ट्रीय है। इस मुद्दे पर कांग्रेस संजीदा है। 40 लाख लोगों को निकालने का फैसला सरकार को नहीं करना चाहिए। यहां प्रेसवार्ता मेंमीम अफजल ने कहा कि विपक्षी दलों के एक होने से भाजपा छटपटाई हुई है। एजेंडे पर काम करने के बजाय देश को बांटने की ओर ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या सताए हुए हैं उन्हें भी संरक्षण मिलना चाहिए। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री चुनने का फैसला पार्लियामेंट्री कमेटी करती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.