Move to Jagran APP

भगवा गांधी प्रकरणः महापुरुषों की प्रतिमाएं किसी रंग की मोहताज नहीं : राजबब्बर

राजबब्बर ने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं किसी विशेष रंग की मोहताज नहीं हैं। महात्मा गांधी प्रतिमा को रंगकर लोगों ने उनकी आत्मा को चोट पहुंचाई है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 03 Aug 2018 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 04:27 PM (IST)
भगवा गांधी प्रकरणः महापुरुषों की प्रतिमाएं किसी रंग की मोहताज नहीं : राजबब्बर
भगवा गांधी प्रकरणः महापुरुषों की प्रतिमाएं किसी रंग की मोहताज नहीं : राजबब्बर

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भगवा रंग से रंगे जाने की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं किसी विशेष रंग की मोहताज नहीं हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा को रंगकर कुछ लोगों ने उनकी आत्मा को चोट पहुंचाई है। उल्लेखनीय है कि कल शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को भगवा रंग से रंगे जाने का गुरुवार को मामला सामने आया। इस पर बखेड़ा खड़ा हो गया था। राजबब्बर ने कहा कि हमारे देश के महापुरुषों की प्रतिमाएं विशेष रंगों से रंगकर समाज को बांटने और वैमनस्यता फैलाने का कार्य कुछ लोग कर रहे हैं। महात्मा गांधी ने तो रंगों को त्यागकर शांति एवं त्याग के प्रतीक सफेद को अपनाया था। रंगों के आधार पर समाज बांटने की सोच रखने वाले कुछ लोग गांधी की सोच को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं।

loksabha election banner

गांधी प्रतिमा रंगने पर बखेड़ा 

गुरुवार को शाहजहांपुर में गांधी प्रतिमा को भगवा रंग से रंगने से बखेड़ा खड़ा होने पर डीएम अमृत त्रिपाठी के पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। गुरुवार को बंडा क्षेत्र के गांव ढका घनश्याम के प्राथमिक स्कूल में स्थापित महात्मा गांधी की मूर्ति को भगवा रंग से रंगे जाने की बात सामने आई। लोग मौके पर जुटने लगे। पूछताछ में जैसवार प्रधान गायत्री ने बताया कि 2015 में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने मूर्ति को इस रंग में रंगवाया था। तब से वह इसी रंग में है। एसडीएम ने कहा कि डीएम इसका निरीक्षण करेंगे। तब तक इसका रंग बदला नहीं जाएगा। राष्ट्रपिता की प्रतिमा को भगवा रंग में रंगे जाने के मुद्दे को कांग्रेस ने तूल दे दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष कौशल मिश्र ने इसकी जानकारी हाईकमान को दी है। उनका कहना है कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.