Move to Jagran APP

पाकिस्तानी नेताओं से मेल खा रही कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष के नेताओं की भाषाः महेंद्रनाथ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी नेताओं की भाषा से कांग्रेस सपा समेत विपक्ष के नेताओं की भाषा मेल खा रही है।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 08:56 PM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 11:56 AM (IST)
पाकिस्तानी नेताओं से मेल खा रही कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष के नेताओं की भाषाः महेंद्रनाथ
पाकिस्तानी नेताओं से मेल खा रही कांग्रेस और सपा समेत विपक्ष के नेताओं की भाषाः महेंद्रनाथ

लखनऊ, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने मंगलवार को सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। डॉ. पांडेय ने सेना की कार्रवाई पर संदेह व्यक्त करने के लिए अखिलेश यादव पर करारा प्रहार किया। कहा, यह दुखद है कि अखिलेश यादव को भारत की सेना पर भरोसा नहीं है और वह सेना के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं। पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी नेताओं की भाषा से कांग्रेस, सपा समेत विपक्ष के नेताओं की भाषा मेल खा रही है। डॉ. पांडेय ने कहा कि अखिलेश यादव और जयंत चौधरी अपने गठबंधन को लेकर प्रेस के सामने थे, अच्छा होता यदि वह बसपा समेत सपा और लोकदल का न्यूनतम साझा कार्यक्रम व अपनी नीतियां मीडिया के सामने रखते लेकिन, वह सेना के पराक्रम का साक्ष्य मांग रहे थे। 

loksabha election banner

पुन: सरकार बनाने का संकल्प 

चंदौली के टांडाकला में आज विजय संकल्प रैली निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विजय संकल्प रैली का उद्देश्य है हम सभी केंद्र में पुन: भाजपा की सरकार बनाने की प्रतिज्ञा लें, जिसके विकास कार्यों से हर वर्ग लाभांवित हो रहा है। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि जनहित व कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लगातार लाभांवित किया गया। इसी क्रम में रैली प्रदेश अध्यक्ष ने तिरगांवा घाट पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मारूफपुर, नदेसर, मझिलेपुर, तारगांव, मजिदहा, कूरा, रामगढ़, बैराठ, मोहरगंज होते हुए रैली सैदयराजा के धानापुर पहुंची। यहां विधायक सुशील सिंह ने शहीद स्मारक पार्क से झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।  कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन करने के बाद भारत माता की जय के नारे लगाए। पड़ाव में बाइक रैली को पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह ने हरी झंडी दिखाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.