भगत सिंह देशभक्त और देशप्रेमी लेकिन जिन्ना देशद्रोही: इंद्रेश कुमार
लखनऊ में आज नारद जयंती पर विश्व संवाद केंद्र के कार्यक्रम में आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को सम्मानित किया गया।
By Nawal MishraEdited By: Published: Wed, 02 May 2018 08:51 PM (IST)Updated: Thu, 03 May 2018 08:25 AM (IST)
लखनऊ (जेएनएन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवी इंद्रेश कुमार ने कहा कि भगत सिंह देश भक्त और देशप्रेमी थे लेकिन जिन्ना देशद्रोही थे। जिन्ना ने भारत का विभाजन कराया जिसमें तीन करोड़ लोग उजड़ गए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 हमारी आजादी का नहीं विभाजन का दिन है। इंद्रेश कुमार विश्व संवाद केंद्र में देवर्षि नारद जयंती को संबोधित कर रहे थे।
लखनऊ में आज नारद जयंती पर विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार को सम्मानित किया गया। विश्व संवाद केंद्र अध्यक्ष नरेंद्र भदौरिया और यूपीआरटीओयू के कुलपति प्रो.केएन सिंह भी साथ रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें