Move to Jagran APP

दर्पण के सामने सोचें अखिलेश यादव, वह कितने सही : अमर सिंह

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने अखिलेश यादव के खिलाफ गुबार निकाला। बोले, विदेश में पढ़ाई कराई, कन्नौज से दिलवाया, इसके बावजूद मेरा विरोध करते हैं।

By Nawal MishraEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 10:46 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 10:46 PM (IST)
दर्पण के सामने सोचें अखिलेश यादव, वह कितने सही : अमर सिंह
दर्पण के सामने सोचें अखिलेश यादव, वह कितने सही : अमर सिंह

कानपुर (जेएनएन)। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। बोले, मैंने उन्हें विदेश में स्नातक की पढ़ाई कराई, पहला टिकट कन्नौज से दिलवाया, इसके बावजूद वह मेरा विरोध करते हैं। अखिलेश यादव अभी शैशवावस्था में हैं। वह दर्पण के सामने खड़े होकर सोचें कि वह कितने सही हैं। 

loksabha election banner

शुक्रवार को मर्चेंट चेंबर सभागार में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए अमर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में मुलायम सिंह यादव को समाजवादी पार्टी का पिता बताया। इसके साथ ही अखिलेश पर तंज भी कसा - रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा, बेटा अखिलेश राज करेगा, बूढ़ा बाप मुलायम जंगल को चला जाएगा। पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चा बनाने पर सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि उस परिवार में अब वह किसी से बात नहीं करते। यह भी कहा कि शिवपाल यादव को भाजपा में जाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन, वह नहीं माने। 

मोदी मस्जिद न जाएं सवाल, जाएं तो भी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मस्जिद जाने पर पूछे गए सवाल पर अमर सिंह ने मुस्कुराते हुए कहा कि मस्जिद न जाएं तो सवाल, जाएं तो भी सवाल। बोले-मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं, संघ मुस्लिम विरोधी नहीं है और न ही पीएम मोदी। नरेंद्र मोदी को उन्होंने अपना पुराना शुभचिंतक भी बताया। कहा कि वह देश के पीएम हैं, लेकिन, मैं कभी उनका प्रचार नहीं करता। 

माल्या से जिन-जिन के संबंध, सबको गिरफ्तार कराना चाहिए

राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया का दावा कि उन्होंने संसद में वित्त मंत्री अरुण जेटली और भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या को चर्चा करते देखा, क्या यह गलत है? इस पर अमर सिंह ने कहा, माल्या को वह खुद भी जानते हैं। जिन-जिनके माल्या से संबंध हैं, सबको गिरफ्तार करा देना चाहिए। बोले, पी.चिदंबरम और उनके बेटे कार्तिक चिदंबरम के कारनामे किससे छुपे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.