Move to Jagran APP

कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी भाजपा : अखिलेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि भाजपा कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी।

By Nawal MishraEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 10:36 PM (IST)
कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी भाजपा : अखिलेश
कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी भाजपा : अखिलेश

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इलाहाबाद का नाम प्रयागराज किए जाने पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कब तक नाम बदलने की राजनीति करती रहेगी। भाजपा सरकार को नाम और काम का अंतर सीखना चाहिए। डेढ़ वर्ष बीत चुका है, विकास का काम कब शुरू होगा।

loksabha election banner

अखिलेश ने मंगलवार को बयान जारी करके कहा कि भाजपा सरकार में जनता की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। किसानों की हालत बहुत खराब है। दुग्ध-किसानों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो रहा है। सपा सरकार ने उत्तर प्रदेश को मदर डेरी व अमूल के दो नए प्रोजेक्ट दिये थे। यह विकास की दृष्टि है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार परंपराओं और संस्कृति से खिलवाड़ कर रही है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है लेकिन इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री मौन हैं। भाजपा सरकार में लोकतंत्र को डंडों से हांका जा रहा है। भाजपा विद्वेष और नफरत की राजनीति करती है। भाजपा की साम्प्रदायिकता का मुकाबला सिद्धांतों से किया जा सकता है। विचारधारा का मुकाबला विचारधारा से ही होगा। अखिलेश ने सवाल उठाया कि विकास के लिए रणनीति कब बनेगी,  भाजपा को जवाब देना चाहिए। हर दिन गोबर और झाड़ू की बात से जनता का कोई भला नहीं हो सकता। साढ़े चार वर्ष केंद्र और डेढ़ वर्ष राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.