Move to Jagran APP

दो साल से कल्याण निगम कर्मियों नहीं मिला वेतन, आंदोलन में जुटे कर्मचारी

राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ के कर्मचारियों का प्रदर्शन 25 माह से नहीं मिला वेतन।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 02:59 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 02:59 PM (IST)
दो साल से कल्याण निगम कर्मियों नहीं मिला वेतन, आंदोलन में जुटे कर्मचारी
दो साल से कल्याण निगम कर्मियों नहीं मिला वेतन, आंदोलन में जुटे कर्मचारी

लखनऊ, जेएनएन। राज्य कर्मचारी कल्याण निगम डिपो कर्मचारी संघ के बैनर तले दीपों का मुख्यालय के 700 कर्मियों ने वेतन न मिलने को लेकर मंगलवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया पिछले 25 माह से उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है यह हाल तब है वित्त मंत्री की अध्यक्षता में कमेटी गठित हुई थी और जल्द से जल्द वेतन को लेकर निर्णय होना था, लेकिन कई माह बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका जिसे लेकर कर्मियों में आक्रोश है।                                                 . 

loksabha election banner

कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अधिशासी निदेशक अशोक कुमार द्वारा कोई सुनवाई न करने के कारण वेतन मिलने की प्रक्रिया पूरी तरह से ठप हो गई है पदाधिकारियों ने आरोप लगाया वर्ष 2017 से यानी जीएसटी आने के बाद प्रदेश भर में चल रही 180 से अधिक कैंटीन में जो कमीशन विभाग को मिलता था वह करीब करीब बंद हो गया है और सरकार द्वारा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है इसके चलते अशोक कर्मचारियों का परिवार रोटी के लिए मोहताज हो रहा है ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.