विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mainpuri Bypoll: सपा का आरोप, कहा- मैनपुरी उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए बांटा जा रहा शराब, साड़ी व पैसा

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Sat, 03 Dec 2022 08:57 AM (IST)

By Election In Mainpuri समाजवादी पार्टी और भाजपा मैनपुरी लोकसभा सीट पर क‍िसी भी तरह जीत हास‍िल करना चाहती हैं। ...और पढ़ें

By Election In Mainpuri: समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया उपचुनाव में धांधली का आरोप
By Election In Mainpuri: समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाया उपचुनाव में धांधली का आरोप

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। By Election In Mainpuri सपा संस्‍थापक और पूर्व मुख्‍यमंत्री व रक्षा मंत्री रहे मुलायम स‍िंह यादव के न‍िधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच द‍िसंबर को चुनाव है। सपा ने भाजपा पर शराब, साड़ी और पैसे देकर मतदान को प्रभावि‍त करने का अरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। बता दें क‍ि उपचुनाव में सपा ने ड‍िंपल यादव को प्रत्‍याशी बनाया है। वहीं भाजपा ने रघुराज शाक्‍य को उम्‍मीदवार बनाया है।

सपा ने मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा पर लगाया धांधली का आरोप

समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर मैनपुरी चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का दरवाजा खटखटाया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी व वरिष्ठ नेता केके श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला से मिलकर उन्हें मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा सरकार पर धांधली का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा।

पांच व‍िधानसभाओं में बांटा जा रहा खुलेआम पैसा, शराब और साड़ी

सपा ने ज्ञापन में कहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में भाजपा सरकार के 50 से अधिक मंत्री, पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर पिछले 10 दिनों से सभी पांचों विधानसभाओं में लोगों के बीच जाकर खुलेआम पैसा, शराब और साड़ी बांट रहे हैं। खुलेआम आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इस कारण चुनाव प्रभावित हो रहा है, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व समर्थन करने का बनाया जा रहा दबाव

सपा कार्यकर्ताओं पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व समर्थन करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनके घरों को गिराने के लिए नोटिस भेजकर भयभीत किया जा रहा है। सपा के पूर्व एमएलसी अरविन्द यादव व राजू यादव के घरों पर एसएसपी भारी संख्या में पुलिस बल लेकर उन्हें गिरफ्तार करने गए थे। सपा ने शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में राजेन्द्र चौधरी, केके श्रीवास्तव और राधेश्याम सिंह यादव शामिल थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।