दीवाली और छठ पूजा पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए टाइम टेबल Lucknow News
दीवाली और छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें। गोरखपुर दिल्ली से दो अक्टूबर से चलेंगी ट्रेनें।
लखनऊ, जेएनएन। रेलवे दीवाली और छठ पूजा को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। आनंद विहार से गया, आनंद विहार से गोरखपुर और दिल्ली मुजफ्फरपुर स्पेशल दो अक्टूबर से लेकर तीन नवंबर तक चलेंगी।
ट्रेन 04098 स्पेशल आनंद विहार से 26 अक्टूबर और एक नवंबर को रात 12:30 बजे छूटकर लखनऊ सुबह 9:40 बजे होते हुए रात 10:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04097 गया से 28 अक्टूबर और तीन नवंबर को शाम 5:15 बजे चलकर
रात 3:50 बजे लखनऊ होकर दोपहर एक बजे आनंद विहार पहुंचेगी। जबकि 04046 स्पेशल आनंद विहार से 26 अक्टूबर और दो नवंबर को रात 11:35 बजे चलकर सुबह 7:40 लखनऊ होते हुए दोपहर 1:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04045 गोरखपुर से 27 अक्टूबर और तीन नवंबर को शाम 5:25 बजे चलकर रात 10:25 बजे लखनऊ होकर सुबह 7:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। ट्रेन 04030 स्पेशल दो अक्टूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:45 बजे चलकर रात 11:05 बजे चारबाग होते हुए दोपहर एक बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04029 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार और रविवार तीन अक्टूबर से तीन नवंबर तक दोपहर 2:15 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:15 बजे लखनऊ होते हुए दोपहर दो बजे दिल्ली पहुंचेगी।