Move to Jagran APP

UP Nikay Chunav: शहरों में साईकिल दौड़ाने की तैयारी, निकाय चुनाव के जरिए पार्टी को मजबूत करेगी सपा

सपा ने निकाय चुनाव के लिए जिलों में गठित चुनाव संचालन समिति को प्रत्याशियों के नामों की सूची अंतिम कर भेजने के लिए कहा है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 16 मेयर पद में से सपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। नगर पालिका

By Shobhit SrivastavaEdited By: Mohammed AmmarPublished: Wed, 07 Dec 2022 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 07 Dec 2022 08:00 PM (IST)
UP Nikay Chunav: शहरों में साईकिल दौड़ाने की तैयारी, निकाय चुनाव के जरिए पार्टी को मजबूत करेगी सपा
UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के जरिए शहरों में पार्टी को मजबूत करेगी सपा

लखनऊ, राज्‍य ब्‍यूरो : वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी पूरा दमखम दिखाएगी। निकाय चुनाव के जरिए सपा शहरी मतदाताओं में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। वर्ष 2017 का निकाय चुनाव भाजपा के मुकाबले सपा के लिए अच्छा नहीं था, इसलिए पार्टी इस बार बड़ी सावधानी से कदम बढ़ा रही है। मेयर पद के लिए साफ-सुथरी छवि के पढ़े-लिखे उम्मीदवारों की तलाश हो रही है।

loksabha election banner

निकाय चुनाव के जरिए पार्टी अपने निचले स्तर तक के संगठन को मजबूत करने के साथ ही 2024 के लिए सियासी जमीन भी तैयार करेगी। पार्टी जिन नेताओं को विधानसभा का टिकट नहीं दे पाई उन्हें भी मेयर व अध्यक्ष का टिकट देकर संतुष्ट किया जाएगा। यूं तो शहरी मतदाताओं में हमेशा भाजपा का ही दबदबा रहा है, किंतु इस बार सपा भाजपा के इस दबदबे को कम करने की कोशिश में जुट गई है।

इसके लिए भाजपा की नाकामियां जनता के सामने रखेगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कन्नौज में कहा कि गंदगी के कारण भाजपा के मेयर वाले शहरों में डेंगू सबसे अधिक फैला। बड़े शहरों में सबसे अधिक कूड़ा-कचरा दिखाई देता है। इससे साफ है कि सपा निकाय चुनाव में भाजपा को आक्रामक तरीके से घेरेगी। सपा की नजर निकायों के आरक्षण पर भी है। पार्टी नेताओं से कहा गया है कि यदि उन्हें कहीं आरक्षण में गड़बड़ी लो तो उसकी आपत्ति जरूर दर्ज कराई जाए।

सपा ने निकाय चुनाव के लिए जिलों में गठित चुनाव संचालन समिति को प्रत्याशियों के नामों की सूची अंतिम कर भेजने के लिए कहा है। वर्ष 2017 के निकाय चुनाव में 16 मेयर पद में से सपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। नगर पालिका परिषद के 198 अध्यक्ष पद में से सपा ने 45 जीते थे। नगर पंचायतों के 438 अध्यक्ष पद में से सपा के 83 ही जीत सके थे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से निकाय चुनाव लड़ेगी। सभी जिलों में चुनाव संचालन समिति गठित की जा चुकी है। समिति चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची प्रदेश मुख्यालय को सौंपेगी। पार्टी नेतृत्व जल्द टिकट घोषित करेगा। भाजपा के अलोकतांत्रिक रवैये से परेशान जनता निकाय चुनाव में सपा का साथ देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.