विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में SP मुखिया ने पोस्ट किया गोरखपुर का वीडियो, बिना सुबूत के आरोप की निंदा

Published: Thu, 19 Nov 2026 05:28 PM (IST)

Akhilesh Yadav Social Media Post: हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच हो और सच को उजागर किया जाए। हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ ...और पढ़ें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 

HighLights

  1. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने एक्स हैंडिस से किया दो पोस्ट

  2. अखिलेश ने लिखा-हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय

  3. हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में गुरुवार को उनके रोड शो के दौरान भाजपा के गंभीर आरोप लगाने के पक्ष में एक्स हैंडिल से एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वहां एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु को लेकर राजनीति करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निम्नस्तरीय राजनीति करने का आरोप लगाया।

सपा मुखिया ने लिखा कि ये वीडियो गवाह है कि गोरखपुर में एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में उप्र के मुख्यमंत्री जिस प्रकार बिना किसी सबूत के दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है और एक बेहद निम्नस्तरीय राजनीति का उदाहरण भी।

इस वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि वहां न कोई रोड शो है न रैली जिस पर उप्र के मुख्यमंत्री जी दोष मढ़ रहे हैं। इस हादसे पर सियासत का खेल खेलने से मृतक के शोक संतप्त परिवारवालों के साथ भी अन्याय हो रहा है। इस हादसे की सर्वोच्च स्तरीय जांच हो और सच को उजागर किया जाए। हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं, एक बच्चे के जाने का दुख परिवारवाले ही समझ सकते हैं।

शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी

इससे पहले की एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने कहा कि किसी मासूम की हादसे में हुई मृत्यु से हम सब आहत हैं और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते है और अपने लोगों से उस परिवार से मिलकर उनकी हर संभव सहायता करने के लिए कह चुके हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे पर राजनीति करनेवाले लोग याद रखें कि उन्होंने लखनऊ अग्निकांड में युवा मृतक की दुखी मां के साथ कैसा दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें धमकी दी थी। शोक का नाटक करनेवालों का स्वांग जनता समझ चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।