Move to Jagran APP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- किसानों को किया जा रहा अपमानित व प्रताड़ित

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है। कर्ज महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

By Shobhit SrivastavaEdited By: Nirmal PareekPublished: Wed, 29 Mar 2023 08:02 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2023 08:02 PM (IST)
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा- किसानों को किया जा रहा अपमानित व प्रताड़ित
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है। ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, किंतु किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं। कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।

loksabha election banner

सपा अध्यक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा

अखिलेश ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ है। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार रुपये मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में पांच किसानों की जानें चली गईं। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया।

कहा धोखा साबित हो रही है किसानों की फसल बीमा योजना

भाजपा सरकार की ''फसल बीमा योजना'' धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हो रहा है। किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कंपनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। बीमा कंपनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही हैं। भाजपा किसानों की फसलों तथा खेत पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों का वर्चस्व कायम करने की साजिश कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.