विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब शिवपाल सिंह यादव को नहीं पहचानते नरेश अग्रवाल

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 30 Jun 2017 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jun 2017 05:54 PM (IST)

नरेश अग्रवाल से जब शिवपाल सिंह यादव के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था-कौन शिवपाल, मैं किसी शिवपाल सिंह यादव को नहीं जानता।

अब शिवपाल सिंह यादव को नहीं पहचानते नरेश अग्रवाल
अब शिवपाल सिंह यादव को नहीं पहचानते नरेश अग्रवाल

लखनऊ (जेएनएन)। समाजवादी पार्टी के चरम के काल में शिवपाल सिंह यादव से मिलने के लिए इंतजार करने वाले राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल अब शिवपाल सिंह यादव को पहचानते तक नहीं। पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर कल नरेश अग्रवाल से जब शिवपाल सिंह यादव के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था-कौन शिवपाल, मैं किसी शिवपाल सिंह यादव को नहीं जानता।

समाजवादी पार्टी से राज्यसभा सदस्य हरदोई के नरेश अग्रवाल ने सैफई में एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन शिवपाल यादव। मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता। हमें नेताजी मुलायम ङ्क्षसह यादव का आशीर्वाद है। नरेश अग्रवाल अब पार्टी के महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बेहद करीब हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: शर्त पर अखिलेश से समझौता करने को तैयार शिवपाल यादव

कल अपने बेटे तथा विधायक नितिन अग्रवाल के साथ हरदोई से इटावा के सैफई पहुंचे नरेश अग्रवाल ने कहा कि वह शिवपाल यादव को नहीं जानते हैं।

यह भी पढ़ें: मोदी ने मुझसे कहा था कि नेताजी मुझसे नाराज हैं: अखिलेश यादव

पत्रकारों ने जब शिवपाल यादव के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि कौन शिवपाल यादव वह ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानते हैं।

यह भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, मैं तो भारतीय जनता पार्टी की 'आइटम गर्ल'