यूपी चुनाव से पहले आगरा समेत प्रदेश के इन शहरों में बिछेगा मेट्रो का जाल; नोएडा एलीवेटेड रोड को भी मिलेगी रफ्तार
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो सहित गौतमबुद्धनगर की एलिवेटेड रोड परियोजना की प्रगति की समीक्षा की।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
मुख्य सचिव एसपी गोयल ने परियोजनाओं की प्रगति परखी।
लखनऊ, कानपुर, आगरा मेट्रो की समीक्षा की गई।
गौतमबुद्धनगर एलिवेटेड रोड परियोजना की प्रगति जांची।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधान सभा चुनाव से पहले प्रमुख अवस्थापना परियोजनाओं को पूरा करने के लिए सरकार ने निगरानी और तेज कर दी है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने गुरुवार को प्रोजेक्ट मानीटरिंग ग्रुप की बैठक में लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो समेत गौतमबुद्धनगर की चिल्ला-रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक एलीवेटेड रोड परियोजना की प्रगति परखी। उन्होंने तय समय में काम तेजी, गुणवत्ता और विभागों के बेहतर समन्वय से कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर लंबित कार्यों को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि अवस्थापना सुविधाओं का लाभ आमजन को समय से मिल सके। उन्हें बताया गया कि लखनऊ मेट्रो के कारिडोर-1बी में डिटेल्ड डिजाइन कंसल्टेंट, मेट्रो डिपो, एलिवेटेड सेक्शन और लिफ्ट के टेंडर अवार्ड किए जा चुके हैं। भूमिगत सेक्शन का तकनीकी मूल्यांकन चल रहा है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ से शुरू होगी गोवा समेत देश के इन शहरों के लिए विमान सेवा, टाइम टेबल में भी होगा बदलाव
कानपुर मेट्रो के कारिडोर-1 और कारिडोर-2 के कार्यों की समीक्षा की। इसी प्रकार आगरा मेट्रो कारिडोर-1 और कारिडोर-2 की भी विस्तार से समीक्षा की। चिल्ला-रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक प्रस्तावित एलीवेटेड रोड की भौतिक प्रगति 65.50 प्रतिशत है।
यह भी पढ़ें- 100-200 नहीं; 4500 साल पुरानी हैं मांडी में मिलीं 3000 स्वर्ण मुद्राएं, गंगा घाटी सभ्यता के मिले ऐतिहासिक प्रमाण
प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना की समीक्षा में बताया गया कि 76 प्रतिशत प्रतिष्ठानों का पंजीकरण हो चुका है। मुख्य सचिव ने शेष प्रतिष्ठानों को भी बैठक और समन्वय के जरिए पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और प्रतिष्ठानों को पंजीकरण में जरूरी सहयोग देने को भी कहा गया।
