Mukhtar Ansari: माफिया मुख्तार की मौत पर सपा महासचिव रामगोपाल ने उठाए सवाल, पूछा- क्या न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार?
Mukhtar Ansari Death तीन भाइयों में सबसे छोटा मुख्तार अंसारी था लेकिन जरायम की दुनिया में सबसे बड़ा नाम इसी का रहा। मुख्तार अंसारी की शुरुआती पढ़ाई युसुफपुर गांव में हुई। इसके बाद उसने गाजीपुर कालेज से स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई की। मुख्तार की पत्नी का नाम अफ्शां अंसारी है। अफ्शां के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। अफ्शां पर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम रखा है।
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। Mukhtar Ansari Death पूर्वांचल में आतंक का दूसरा नाम रहे माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई। मुख्तार की मौत के बाद सपा महा सचिव रामगोपाल यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है।
उन्होंने न्यायालय में अर्जी देकर पहले ही जहर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी। मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में। प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों को मुंह बंद रखने को विवश किया जा रहा है। क्या मुख्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्जी के आधार पर कोई न्यायिक जांच के आदेश करेगी यूपी सरकार ?
इसे भी पढ़ें- मुख्तार के साथ आतंक के 'अध्याय' का भी अंत, माफिया के साथ ही दफन हो गए कई राज भी
बता दें, मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद था और कार्डियक अरेस्ट होने पर गुरुवार की शाम 8:25 बजे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था। नौ डाक्टरों की टीम ने आईसीयू में उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
इसे भी पढ़ें- मऊ दंगे में मुख्तार की मौजूदगी ने बरपाया कहर, खुली जिप्सी में लहराते हुए फोटो हुई थी पूरे देश में वायरल