Move to Jagran APP

किसान आंदोलन में मौतों पर अखिलेश यादव ने सरकार को कोसा, कहा- झूठ व धोखा भाजपा की आदत में शुमार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान हित के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों में तीन दर्जन लोगों की मौत होना विचलित करने वाली घटना है। काले कृषि कानूनों को जबरन थोप देने की कोशिश बीजेपी को भारी पड़ेगी।

By Umesh Kumar TiwariEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 07:51 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 07:57 PM (IST)
किसान आंदोलन में मौतों पर अखिलेश यादव ने सरकार को कोसा, कहा- झूठ व धोखा भाजपा की आदत में शुमार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसान हित के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया है।

लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। दिल्ली की सीमा पर आंदोलनरत किसानों में तीन दर्जन लोगों की मौत होना विचलित करने वाली घटना है। बेतुके तर्क व झूठे तथ्यों के जरिए काले कृषि कानूनों को जबरन थोप देने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी को भारी पड़ेगी। झूठ और धोखा भाजपा की आदत में शुमार है। किसानों की उपेक्षा करने वालों के लिए अपना अस्तित्व बचा पाना भी आसान न होगा। रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ये बातें कहते हुए किसान हित के लिए संघर्ष जारी रखने का एलान किया।

loksabha election banner

शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि शहीद किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है, परंतु संवेदनहीन भाजपा सरकार टस से मस नहीं हो रही। किसानों के मौत की जिम्मेदार भाजपा ही है। सत्ता का इतना दंभ व इतनी निष्ठुरता अब तक कभी नहीं देखी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बेहतर होगा भाजपा चंद अमीर मित्रों के फायदे के लिए पूरे देश के किसान को न ठगे और कृषि कानूनों को वापस ले। हर जमीनी कार्यकर्ता, वह चाहे जिस पार्टी में हो, यही चाहता हैै। भारत का राजनीतिक नेतृत्व इतना बंजर कभी न था। भाजपा लगातार किसानों का तिरस्कार कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी सरकार घरों में किसानों को कैद करने के अलावा अफसरों को भेजकर डराने धमकाने का अलोकतांत्रिक काम कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी पहले दिन से ही किसानों के साथ है। सपाइयों ने किसान यात्रा व समाजवादी घेरा के जरिए गांव-गांव में चौपाल लगाकर किसानों के साथ संवाद किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने किसान को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। वह कारपोरेट समर्थक है, जबकि समाजवादी पार्टी किसानों की समृद्धि के लिए बराबर संघर्ष करती रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.