स्मृति ईरानी का एकदिनी अमेठी दौरा कल
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का एकदिनी अमेठी दौरा कल होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं स्मृति जुबिन ईरानी यहां पर दो जगह पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
लखनऊ। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री का एकदिनी अमेठी दौरा कल होगा। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकीं स्मृति जुबिन ईरानी यहां पर दो जगह पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी ने बताया कि स्मृति ईरानी कल 10:30 बजे अमेठी के गूंगवाज के महिला डिग्री कालेज में तथा 12:00 बजे गौरीगंज के गुरूकुल ज्ञान अकादमी में विकास मित्र एंव ग्राम मित्र योजना के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद उनका दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है। जिला पंचायत के चुनाव को देखते हुए स्मृति जुबिन ईरानी का यह का दौरा बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा जिले की सभी 36 सीटो पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार उतार रही है। कल ही शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधि मांडल जिलाध्यक्ष विजय सिंह के नेतृत्व में स्मृति ईरानी से मुलाकात भी करेगा।