विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips For Girls: खूबसूरत दिखना है तो अपनाएं ये तरीका, बिना मेकअप के चेहरे पर आएगा ग्‍लो

By Vrinda SrivastavaEdited By:
Published: Fri, 13 May 2022 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 03:18 PM (IST)

इस खबर में आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप चेहरे की दमक वापस ला ...और पढ़ें

घरेलू उपाय अपनाएं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाएं।
घरेलू उपाय अपनाएं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाएं।

लखनऊ [वृंदा श्रीवास्‍तव]। शादियों का मौसम और ऊपर से इतनी भीषण गर्मी। ऐसे में हमारे बाहर निकलने भर से चेहरा पूरी तरह से झुलस जाता है। कहीं पार्टी में जाओ तो खूबसूरत दिखने की चाहत अधूरी दिखने लगती है। अगर आप भी गर्मी में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं तो ये खबर आपके फायदे के लिए है। खूसबूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए कई लोग बाजारों से कास्‍टली प्रोडक्ट भी खरीदते हैं। गर्मी और बारिश के मौसम में त्वचा संबंधी परेशानी हमें देखने को मिलती है। इस खबर में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप चेहरे की दमक वापस ला सकते हैं। इससे पार्टी में भी बिना मेकअप के जाने पर आपका चेहरा गुलाब की तरह खिला रहेगा। शायद आपको इस बात पर यकीन नहीं होगा, लेकिन ऐसा करना बेहद आसान है।

इन घरेलू उपायों से करें चेहरे की देखभाल

रोजाना नींबू मिलाकर गुनगुना पानी पिएं : आपकी भी ख्‍वाहिस है कि आपके चेहरे का ग्लो हमेशा बना रहे, तो इसके लिए रोजाना सुबह एक से दो गिलास गुनगुना पानी और नींबू की कुछ बूंदे मिलाकर पीना होगा। इससे शरीर के सभी विषैले तत्व यानि टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है। इससे आप बेहद खुश और फ्रेश फील करेंगे।

धूप में निकलने से पहले सनस्‍क्रीन लगाएं : अक्सर धूप की वजह से हमारी त्वचा काली पड़ जाती है। जो देखने में भी अच्छी नहीं लगती। ऐसे में त्वचा को हमेशा खूबसूरत और जवां बनाएं रखना है, तो चेहरे और हाथ-पैरों पर एसपीएफ सनस्क्रीन लगाना न भूलें। क्योंकि सनस्क्रीन आपको सूरज की तेज अल्ट्रा वायलेट किरणों से बचाने का काम करती है।

जंक फूड और स्‍मोकिंग बंद करें : अगर आपको जंक फूड खाने, स्मोकिंग करने के साथ ही चेहरे को सिकोड़ते हुए बात करने, माथे पर बल डालने, आंखें मिचमिचाने, हथेलियों को गालों पर टिकाने, पिंपल्स नोचने, आंखें मलने जैसी बुरी आदतों के शिकार हैं तो जल्द ही इन्हे बदल लें, क्योंकि आपकी ये आदतें भी चेहरे को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इससे हमारे चेहरे पर दाग-धब्बे और झुर्रियां आने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं पार्टी में जाने पर मेकअप के बाद भी ग्‍लो नहीं आ पाता है।

नियमित करें स्क्रबिंग-क्लींजिंग : बढ़ते प्रदूषण और ज्यादा तनाव की वजह से चेहरे पर अक्सर दाग-धब्बे और झुर्रियां, झाईयां आने लगती हैं। इन सबसे बचने के लिए नियमित रूप से स्क्रबिंग-क्लींजिंग करना बेहद जरूरी है। स्क्रबिंग-क्लींजिंग करने से चेहरे की डेड स्किन साफ होती है जिससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है। स्क्रबिंग-क्लींजिंग के बाद अच्छा माश्चराइजर लगाना बिल्‍कुल न भूलें।

फेशियल या ब्लीच करवाने से बचें : अगर आप अक्सर अपने चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फेशियल या ब्लीच करवाती हैं, तो इसके ज्यादा उपयोग से बचें। क्योंकि महीने में 2-3 बार फेशियल या ब्लीच करने से चेहरे की संवेदनशील त्वचा पर बुरा असर पड़ता है।

शुगर का सेवन कम करें : रोजाना दिन में 45g से कम शक्कर सेवन करने की कोशिश करें और नमकीन खाना कम करें। बहुत ज्यादा नमक का सेवन करने से आपका चेहरा फूला हुआ दिख सकता है।

व्यायाम जरूरी : कार्डिओ व्यायाम आपके त्वचा को चमका देता है क्योंकि यह रक्त प्रवाह को उत्तेजित करता है। ये आपके शरीर के लिए भी स्वास्थ्यकर है और आपको अधिक ताकत देगा। आप परिणाम तुरंत देखने को मिलेगा।

चेहरे पर लगाएं दूध की मलाई : अगर आपका चेहरेे पर ड्राईनेस रहती है तो नहाने से पहले ताजे दूध की मलाई चेहरे पर जरूर लगाएं। हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। ऐसा नियमित करने से चेहरे के चमक बढ़ती है और निखार भी आता है।

बेसन, चंदन पाउडर और आटे का उबटन लगाएं : बेसन, चंदन पाउडर और आटे को मिलाकर इसका उबटन बनाएं। इसमें हल्दी का पाउडर भी मिला सकते हैं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की गंदगी साफ होगी और चमक बढ़ेगी।

मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक चेहरे पर लगाएं : मुल्तानी मिट्टी को पानी में भिगोकर उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा सुंदर और मुलायम होने के साथ रंग भी साफ होता है, जिन लोगों के चेहरे की त्वचा आयली होती है उनके लिए ये काफी फायदेमंद है।

तिल के तेल की मालिश काफी असरदार : चेहरे पर रोज तिल के तेल की मालिश करने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ती है। चेहरे के गंदगी को साफ करने में भी तिल का तेल मदद करता है। इससे चेहरे के दाग और धब्बों मिटते हैं। रात में सोने से पहले इस तेल को चेहरे पर लगाए और सुबह चेहरे को सादे पानी से धो दें।

बादाम का तेल लाभकरी : चेहरे की झुर्रियों को मिटाने में बादाम का तेल सबसे अधिक मदद करता है। इसके तेल से मालिश करने से चेहरे पर निखार आती है। बादाम के तेल में विटामिन ई, जिंक, प्रोटिन और पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।


इन चीजों का जरूर करें सेवन

  • खीरा
  • ककड़ी
  • तरबूज
  • संतरा
  • जामुन 
  • पपीता
  • सूूरजमुखी के बीज
  • टमाटर 
  • केला
  • गाजर
  • छाछ
  • अखरोट