विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठाकुरगंज मर्डरकेस: हत्‍या से पहले दबाया था गला, चाकू और हथौड़े से किए थे कई वार Lucknow News

By Divyansh RastogiEdited By:
Published: Mon, 16 Sep 2019 09:27 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 07:50 AM (IST)

लखनऊ के ठाकुरगंज में मासूम की हत्या मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने किया उठाए कई पर्दे। बच्‍ची के गले पर ...और पढ़ें

ठाकुरगंज मर्डरकेस: हत्‍या से पहले दबाया था गला, चाकू और हथौड़े से किए थे कई वार Lucknow News
ठाकुरगंज मर्डरकेस: हत्‍या से पहले दबाया था गला, चाकू और हथौड़े से किए थे कई वार Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी के रिश्‍तों को शर्मनाक करने वाले ठाकुरगंज में मासूम की हत्या मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले उसका गला दबाने की बात समाने आई है। यही नहीं रिपोर्ट में छह साल की मासूम से हैवानियत की भी पुष्टि हुई है। शैतान बने मुहंबोला मामा ने मासूम पर न केवल चाकू से हमला किया था, बल्कि हथौड़े से भी कई वार किए थे। बच्ची के माथे और दायें आंख के ऊपर चोट के निशान मिले हैं।

यही नहीं गले पर चाकू से वार करने के गहरे जख्म भी पाए गए हैं। इसके अलावा बच्ची के निजी अंगों में चोट मिले हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी के मुताबिक, आरोपित के घर से चाकू, हथौड़ा, टीशर्ट, तौलिया और कपड़े बरामद किए गए हैं। हत्या से पूर्व आरोपित ने दुष्कर्म के दौरान मासूम का मुंह और गला दबाया था, जिससे उसका दम घुट गया था।

लोगों के सोने का कर रहा था इंतजार

पूछताछ में पता चला है कि आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद रात होने और लोगों के सोने का इंतजार कर रहा था। इसके बाद वह मासूम के शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, जिससे सारे साक्ष्य मिटाए जा सकें। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने छानबीन के दौरान आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था।