हाथरस में स्थिति सामान्य की ओर
लखनऊ। हाथरस के सिकन्दराराऊ में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा जलाकर हत्या के बाद बि
लखनऊ। हाथरस के सिकन्दराराऊ में एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा जलाकर हत्या के बाद बिगड़े हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। आज तीन दिन बाद बाजार तो खुल गए, मगर फिर भी लोगों में खौफ देखा जा रहा है।
कड़ी सुरक्षा में आज सुबह दुकाने खुली है। निरंतर गश्त की जा रही है। पुलिस उपद्रवियों की तलाश में दबिश दे रही है। दूसरी ओर पंत चौराहा पर हाथ ठेला को जलाने व शाति व्यवस्था को बिगाडने के मामले में भाजपाईयों तथा व्यापारी नेताओं के खिलाफ भी पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया है। जिसे लेकर भी लोगों में आक्रोश बढ रहा है। भाजपाईयों, व्यापारियों ने दर्ज रिपोर्ट को झूठी बताते हुए इसे निरस्त करने की माग की है।
पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज करा चुकी थी। बता दे कि गैंगरेप के बाद युवती को जिंदा जला देने पर सिकन्दराराऊ में मंगलवार को जमकर बवाल हुआ था। कोतवाली में तोड़फोड़ की गई थी और वाहन भी फूंक दिए गए थे। पुलिस को लाठी चार्ज व हवाई फायरिंग कर उपद्रवियों को खदेड़ना पड़ा था।