Move to Jagran APP

Sitapur UP Panchayat Chunav Result 2021: सीतापुर में हाईप्रोफाइल सीट वार्ड नंबर 74, सपा से जितेंद्र और भाजपा से शिवकुमार मैदान में

Sitapur UP Panchayat Chunav Result 2021 सीतापुर में सबसे जिपं सदस्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वार्ड नंबर 74 को माना जा रहा है। इस सीट पर सपा से जितेंद्र यादव और भाजपा से शिवकुमार गुप्त मैदान में हैं।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 02 May 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 02 May 2021 11:59 AM (IST)
Sitapur UP Panchayat Chunav Result 2021: सीतापुर में हाईप्रोफाइल सीट वार्ड नंबर 74, सपा से जितेंद्र और भाजपा से शिवकुमार मैदान में
Sitapur UP Panchayat Chunav Result 2021: सीतापुर में सबसे जिपं सदस्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वार्ड नंबर 74।

सीतापुर, जेएनएन। Sitapur UP Panchayat Chunav Result 2021: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। चुनावी नतीजों का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसको लेकर ग्रामीणों में भी काफी बेसब्री है। इस बार सीतापुर में सबसे जिपं सदस्य की सबसे हाईप्रोफाइल सीट वार्ड नंबर 74 को माना जा रहा है। इस सीट पर सपा से जितेंद्र यादव और भाजपा से शिवकुमार गुप्त मैदान में हैं। पिछले चुनाव में सपा ने जिपं अध्यक्ष पद के लिए शिवकुमार की पत्नी सीमा गुप्ता को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। इसी के मद्देनजर पूर्व विधायक रामपाल यादव ने सपा से बगावत कर अपने बेटे जितेंद्र यादव को अध्यक्ष बना दिया था। इस बार पूर्व जिपं अध्यक्ष शिवकुमार भाजपा से मैदान में हैं तो जितेंद्र सपा से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में निवर्तमान अध्यक्ष और पूर्व अध्यक्ष के बीच होने वाले मुकाबले पर सबकी नजर है।

loksabha election banner

वार्ड 58 में श्रद्धा सागर पर निगाहें: सीतापुर में इस बार जिपं अध्यक्ष का आरक्षण अनुसूचित जाति महिला का है। ऐसे में शिवकुमार गुप्त ने अपनी बहू श्रद्धासागर को भी मैदान में उतारा है। श्रद्धा वार्ड नंबर 58 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। श्रद्धा चुनाव जीतीं तो ये भाजपा की ओर से जिपं अध्यक्ष पद का चेहरा भी हो सकती हैं।

निर्विरोध निर्वाचित चेहरे भी सुर्खियों में: पंचायत चुनाव से ठीक पहले कुछ उलटफेर भी हुए हैं। पूर्व विधायक व सपा के वरिष्ठ नेता अनूप गुप्त के परिवार के नजदीकी माने जाने वाले पिसावां के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख रामकिंकर पांडेय ने चुनाव से ठीक पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। यही नहीं, वह इस बार मिश्रिख में ब्लाक प्रमुख पद के दावेदार माने जा रहे हैं। ये मिश्रिख के भिखनापुर मुड़ियारा से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने। इनकी पत्नी अंजू पांडेय साहबनगर जबकि बहन मैथिली पांडेय मोहरांवा से निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बनीं। इसके अलावा खैराबाद में भी भाजपा जॉइन करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय प्रकाश त्रिपाठी, उनके बेटे अविजित त्रिपाठी और भाजपा के ही सतीश जायसवाल निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य बने हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.